थाने पहुंचकर बोली महिला, मेरा पति मुझसे करता है दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारी उस वक्त चौंक गए, जब थाने पहुंचकर महिला ने अधिकारियों को बताया कि उसका पति उससे दुष्कर्म करता है, मुझे बचा लो।
यह मामला देहरादून जनपद के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला के अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
शुरुआत में तो पुलिस भी महिला की बातें सुनकर चौंक गई। लेकिन, जब महिला की बातें स्पष्ट होने लगी तो पति की सच्चाई भी सामने आनी लगी।
जानिए, क्या आरोप लगाए महिला ने पति पर
महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से शादीशुदा था। शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे धोखे से शादी कर ली।
महिला हेल्पलाइन से थाने में ट्रांसफर मुकदमे की जांच में पुलिस भी उलझी है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपी से पूछताछ नहीं कर सकी है।
पुलिस के मुताबिक दीपनगर निवासी महिला ने श्यामपुर (ऋषिकेश) निवासी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पहली बीबी को तलाक दिए बगैर धोखे से 27 अक्तूबर 2009 को उससे भी शादी कर ली।