फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with widow.

मायके जा रही महिला से रेप, विरोध पर पीटा, फाड़ दिए कपड़े

Mon, 29 Jun 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा (पौड़ी) Updated Mon, 29 Jun 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
rape with widow.
पौड़ी की कोटद्वार तहसील के अंतर्गत एक गांव में बाजार से पैदल मायके जा रही विधवा के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर बलात्कार किया। रविवार देर शाम वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने राजस्व पुलिस में घटनास्थल के पास के गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस ने राजकीय संयुक्त अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया है जिसमें मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार रविवार शाम विधवा ससुराल से मायके आ रही थी। बाजार से जैसे ही वह गांव के पैदल रास्ते पर चलने लगी, करीब डेढ़ किमी आगे सुनसान रास्ते पर जुवा गांव का निवासी उपेंद्र ने महिला को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरन दुराचार किया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। रात करीब नौ बजे वह पटवारी चौकी पहुंची और राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बाजार से ही पीछे लग गया था आरोपी

rape with widow.

सोमवार को राजस्व पुलिस ने पीड़िता का कोटद्वार सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पीड़िता के पति की सात साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह अक्सर मायके आती जाती रहती है।

राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी बाजार से ही महिला का पीछा कर रहा था। सुनसान रास्ते में उसने वारदात को अंजाम दिया। राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। वह घर से फरार चल रहा है। घटनास्थल से महिला का सामान भी गायब कर दिया गया है।

घटना से ग्रामीणों में रोष, गिरफ्तारी की मांग
क्षेत्र में महिला के साथ हुई दुराचार की घटना से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इस मामले की जांच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने घटनास्थल का मुआयना किया। गिरफ्तारी के लिए राजस्व टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed