{"_id":"b741217d76fd25be0e30706ff948060b","slug":"rape-with-minor-girl-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना 11 दिनों तक नाबालिग से करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना 11 दिनों तक नाबालिग से करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग के देवाल ब्लॉक क्षेत्र में एक विवाहित युवक की ओर से एक किशोरी को बंधक बनाकर 11 दिनों तक रेप का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
विज्ञापन
परिजनों को देता रहा धमकी
एक 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने कनोल गांव के खिलाफ सिंह (25 वर्ष) पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। किशोरी के परिजनों ने आठ अप्रैल को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि दो अप्रैल को किशोरी को भगाने के बाद युवक ने यह बात किसी को न बताने की धमकी दी। किशोरी को छुड़ाने का प्रयास करते रहे लेकिन युवक फोन पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
पहले से शादीशुदा है युवक
अपने प्रयासों से जब किशोरी को नहीं छुड़ा पाए तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्व उपनिरीक्षक मकर सिंह बिष्ट ने बताया कि खिलाफ सिंह पहले से विवाहित है। उसने किशोरी को घर में रखकर 11 दिनों तक रेप किया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 14 अप्रैल को कनोल जाकर आरोपी युवक के साथ किशोरी को भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।