फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with army man's daughter.

क्लिपिंग का डर दिखा फौजी की बेटी से रेप, वसूली मोटी रकम

Fri, 08 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
rape with army man's daughter.

राजधानी देहरादून में विश्वास के रिश्ते में एक फौजी की बेटी के छले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो 

विज्ञापन
क्लिपिंग के आधार पर आरोपी न केवल उसका यौन शोषण करता रहा, बल्कि मोटी रकम भी वसूल चुका है।

पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर अपनी दास्तां बताई। एसएसपी ने पुलिस को तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की पीड़िता और परिवार ने आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली है।

पीड़िता साल 2014 में मोबाइल पर कॉल के जरिए दिल्ली के नरेला निवासी युवक के संपर्क में आई थी। युवक फिलहाल दून के कौलागढ़ क्षेत्र में रहता है। आरोप है कि विश्वास के जरिए आरोपी ने फौजी की बेटी को अपने जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन

युवती डिप्रेशन में आई तो परिजनों का माथा ठनका

rape with army man's daughter.

इसके बाद उसने युवती की वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पीड़िता को जबरन दिल्ली ले जाना चाहता था। पहले तो युवती बदनामी के डर से उसकी प्रताड़ना झेलती रही। युवती डिप्रेशन में आई तो परिजनों को माथा ठनका। पूछताछ करने पर जब सच्चाई सामने आई तो परिजन सन्न रह गए।

मां शुक्रवार को बेटी को साथ लेकर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिली। युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दाते ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ नरेश राठौड को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed