यहां बलात्कार की सजा बीस हजार रुपए और पांच जूते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हरिद्वार में बलात्कार के आरोपियों को पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई है कि बलात्कारियों के हौंसले बुलंद हो जाएं!
घाटना पथरी थाना क्षेत्र की है। तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शौच को जंगल में गई थी। उसी समय वहीं के नजदीकि गांव के तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने इसकी जानकारी गांव के संभ्रांत लोगों को दी। लेकिन गांव के लोगों ने मामले को पुलिस में पहुंचने पर बदनामी की बात कही।
सजा 20 हजार और 5 जूते
इसके बाद गांव के लोगों ने दूसरे गांव के लोगों से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। दोनों गांवों के लोगों ने एक दूसरे से पंचायत कर मामले को निपटाने की सहमति बनी। इस पर गांव में दो दिन पंचायत हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला।
पहले आरोपियों को गांव से निकाला देने की बात हुई, लेकिन यह बात नहीं बनी। इसके बाद सोमवार को फिर पंचायत बैठी और पंचों ने बलात्कार के आरोपियों को बीस-बीस हजार रुपए और पीड़िता से पांच-पांच जूते लगवाने पर सहमति हुई।
इसके बाद पीड़िता को पंचायत में बुलवाकर तीनों आरोपियों को पांच-पांच जूते लगवाए गए। हालांकि अभी आरोपियों ने पंचायत में लगाए गए जुर्माने की धनराशि जमा नहीं कराई है। आरोपियों से रुपए मिलने पर उन्हें पीड़िता के पिता को दिया जाएगा।
गांव की महिलाओं में रोष
नाबालिग से सामूहिक दुराचार होने से आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत न होने से गांव की महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि महिलाओं पर जुर्म होते हैं तो पुरुष फैसला कर देते है। उन्होंने इस मामले में ग्रामीणों की निंदा की है और आरोपियों की कड़ी सजा की मांग की।
छात्रा रेप और हत्याकांड
सात जनवरी को हुए पथरी थानाक्षेत्र की छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्या को अभी लोग भुला नहीं पाए है। और अभी आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इसके बाद थानाक्षेत्र के गांवों में बलात्कार की कई घटना सामने आ चुकी है। अब इस मामले के होने से गांव में छात्रा की हत्या की याद ताजा हो उठी।
घटना उनके संज्ञान में नहीं आई, लेकिन मामले की जांच कराकर तह तक जाया जाएगा। घटना की जांच के बाद आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। पंचायत कर आरोपियों को सजा देने का ग्रामीणों को कोई अधिकार नहीं। फैसला करने वाले पंचों की भी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, हरिद्वार।