फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape and Abortion with a girl in ramnagar

मैं तुमसे शादी करुंगा कहकर मालिक ने किया रेप, फिर कराया गर्भपात, अब दे रहा धमकी

Mon, 11 Sep 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Mon, 11 Sep 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
rape and Abortion with a girl in ramnagar
demo pic

आटा मिल में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती ने मिल मालिक के बेटे पर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। आरोपी विहिप का नगर अध्यक्ष व बजरंग दल से भी जुड़ा बताया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गूलरघट्टी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने शनिवार रात पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह पूछड़ी रोड की आटा मिल में मजदूरी करती है। आरोप है कि मिल मालिक के बेटे अंकित मित्तल चार, पांच महीनों से उसका पीछा किया लेकिन वह उससे बचती रही।
विज्ञापन


एक दिन उसके घर के लोग बाहर गए थे तो उस दिन अंकित ने ओवरटाइम करने के लिए रोक लिया और रात आठ बजे उसने मुझे मिल के ऊपर बने अपने घर में बुलाया और कहने लगा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं। वह घर से बाहर आने लगी तो उसने दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कहने लगा कि यह बात किसी को मत बताना मैं तेरे से शादी करूंगा। अगर तूने किसी से कुछ भी कहा तो घरवालों समेत तुझे भी मरवा दूंगा। कई बार दुष्कर्म करने के कुछ समय बाद आरोपी उसे डॉक्टर के पास ले गया। जांच के बाद डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भ बताया। जब उसने अंकित से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा।

बेहोश कराकर गर्भपात

rape and Abortion with a girl in ramnagar
demo pic

25 जून को अंकित उसे डॉक्टर के पास ले गया और बेहोशी का इंजेक्शन लगवाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद जब उससे शादी करने को कहा तो वह डराने, घमकाने लगा। जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 313, 376, 506, एससी, एसटी एक्ट की धारा 3 (1) (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट ने पीड़ित युवती, उसके परिजनों से मिलकर आरोपी को सख्त सजा दिलाने के साथ ही उच्च स्तरीय जांच भी कराने की बात कही। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि आरोपी विहिप का नगर अध्यक्ष है। वह बजरंग दल से भी जुड़ा है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed