{"_id":"43f91537cff33d6453802d58478f1f27","slug":"rape-accused-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिकंजे' में फंसा बंधक बनाकर रेप करने वाला आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'शिकंजे' में फंसा बंधक बनाकर रेप करने वाला आरोपी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 12 Dec 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी हरिद्वार में किशोरी को घर में बंधक बनाकर एक साल तक यौन उत्पीड़न करने के आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस किशोरी को उसके पास तक पहुंचाने वाले आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। किशोरी को आरोपी तक पहुंचाने वाली पूजा की तलाश में छापे मारी जारी है।
यौन उत्पीड़न करने को मामला
छह दिसंबर को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जिला देवरिया (यूपी) के एक गांव की किशोरी को एक साल तक बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने को मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने संतोष गुप्ता निवासी फेफना बलिया (यूपी) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी से पीड़िता उस तक कैसे पहुंची और इस मामले में कौन शामिल रहे आदि बातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पूजा नाम की एक महिला का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो पूजा की शिनाख्त को आरोपी को पश्चिमी यूपी और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच मानव तस्करी रोधी सेल के एसआई भवानी शंकर पंत को सौंप दी है।
पीड़िता को लेने नहीं पहुंचा कोई
यौन उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़ित किशोरी को अभी तक उसके माता-पिता लेने नहीं पहुंचे हैं। पीड़िता अभी भी पुलिस के पास रह रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उसके परिजनों को कई दिन पहले ही सूचित कर दिया गया, लेकिन अभी तक लेने नहीं पहुंचे है। पुलिस का कहना है कि उनसे संपर्क किया जा रहा है।