{"_id":"257aa229b0190484599ee3a3053253c8","slug":"rape-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से रेप का आरोपी दबोचा, पहले भी है रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा से रेप का आरोपी दबोचा, पहले भी है रेप का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
Updated Tue, 30 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी की कोटद्वार तहसील के सीला पटवारी सर्किल के एक गांव में विधवा से दुराचार का आरोपी दबोच लिया गया है। राजस्व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह उसे कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र स्थित झूला पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार दिन में उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एकता मिश्रा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन
घटना के बाद से था फरार
रविवार देर शाम पटवारी सर्किल सीला चतुर्थ के एक गांव में विधवा के साथ बलात्कार का आरोपी उपेंद्र सिंह पुत्र स्व. महिपाल सिंह निवासी ग्राम जुआ घटना के बाद से फरार हो गया था। सोमवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद राजस्व पुलिस की टीम ने आरोपी को कोटद्वार झूलापुल के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह रावत ने बताया कि उसे दबोचने के लिए होमगार्ड राजकमल सिंह, महेश चंद्र, श्रवण कुमार, संजीव वर्मा और बलबीर सिंह की एक टीम गठित की गई। सुबह साढ़े सात बजे मुखबिर की सूचना पर उसे दबोचकर तहसील लाया गया। दिन में आरोपी को सिमलचौड़ स्थित कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पहले भी दुराचार के मामले में जा चुका है जेल
राजस्व पुलिस के अनुसार, आरोपी उपेंद्र पहले भी दुराचार के मामले में जेल जा चुका है। इन दिनों वह हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा था कि एक और वारदात को अंजाम दे दिया।