फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raju boxer arrested

पुलिस के शातिर दुश्मन को नेपाल ने दी शरण

Sun, 20 Apr 2014 11:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Apr 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
raju boxer arrested

देहरादून की नेशविला रोड पर दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला कर फरार हुए शातिर राजू बॉक्सर ने नेपाल में शरण ली थी।

विज्ञापन


हमला होश में नहीं बल्कि नशे में हुआ
वह बीच-बीच में दिल्ली आकर अपने परिचितों को कॉल कर दून पुलिस की गतिविधियों की टोह लेता था। पुलिस हिरासत में राजू ने कहा कि उस रात पुलिसकर्मियों पर हुआ हमला होश में नहीं बल्कि नशे में हुआ था।

आठ माह पहले नेशविला रोड पर कोतवाली के सिपाही अंगेश्वर और अनुज कुमार को राजू बॉक्सर ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। तब से वह फरार था।

एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र के परवल चौराहे पर उसकी गिरफ्तारी दर्शाई है। एसएसपी अजय रौतेला ने शनिवार को राजू बॉक्सर को मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले से पहले बाइक की साइड लगने को लेकर राजू ने कुछ युवकों के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना पर गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर राजू फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार नेपाल से दिल्ली भी आया
दून से राजू अंबाला गया। वहां से दिल्ली और फिर गोरखपुर के रास्ते नेपाल में दाखिल हो गया। नेपाल में बॉक्सर सर्विसेज में साथ रहे दोस्त ने उसे शरण दी। इसी बीच वह कई बार नेपाल से दिल्ली भी आया।

यहां पर वह खानपुर इलाके में अपने दोस्त के यहां रहा। पुलिस हिरासत में राजू ने सफाई दी कि हादसे में हुई मारपीट के समय वह काफी नशे में था।

अंधेरे में पुलिस को हमलावर मानकर उन पर चाकू से हमले कर दिया था। बाकी कहानी राजू ने वही बताई, जो पुलिस लिखापढ़ी में दर्शाई गई है।

उधर, डीजीपी बीएस सिद्दू ने राजू बॉक्सर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

राजू पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
राजू बॉक्सर का भी लंबा चौड़ा इतिहास हो गया है। पहली बार पुलिस रिकार्ड में राजू उर्फ राजेंद्र का नाम 1996 में आया था। उसके खिलाफ तब बलवे और हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसी दौरान राजू ने राजपुर क्षेत्र में लूट की। 2004 में सहसपुर थाना क्षेत्र में लूट के दौरान हत्या में भी उसका नाम आया। पिछले साल सितंबर माह में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमलाकर वह मोस्ट वांटेड की सूची में आ गया था।


पुलिस कप्तान की माने तो राजधानी के चार थानों में उसके खिलाफ 11 मामले पंजीकृत हैं।

जंग लगा चाकू किया बरामद

पुलिस ने राजू की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू टैगोर विला के पास पार्क की झाड़ियों से बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस का दावा है कि चाकू पर जंग लग गया था। सवाल उठ रहा है कि आठ महीने तक किसी की नजर इस चाकू पर क्यों नहीं पड़ी।

हवालात में राजू की पहरेदारी
हिरासत में रजनीश की मौत के बाद से पुलिस के हाथ-पैर फूले हुए हैं। पुलिस अब किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

शुक्रवार रात को राजू बाक्सर को कोतवाली की हवालात में बंद किया गया था। रात में खुद कोतवाल ने तीन बार हवालात पहुंचकर उसकी कुशलक्षेम ली। संतरी को भी उस पर नजर रखने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed