{"_id":"273a74a1cf48fe139ff63d00f5472cff","slug":"pushpa-saklani-murder-case-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पा सकलानी हत्याकांडः बिल्ला ने नहीं उगला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुष्पा सकलानी हत्याकांडः बिल्ला ने नहीं उगला राज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुष्पा सकलानी हत्याकांड में मुख्य आरोपित बृजमोहन उर्फ बिल्ला से सीबीआई टीम ने रिमांड के पहले दिन कई अहम सवाल पूछे। पूरे हत्याकांड में एक नेता और वकील की संलिप्तता के बारे में भी उससे पूछताछ हुई।
विज्ञापन
हालांकि सूत्रों के अनुसार, बिल्ला पूरी पूछताछ में केवल लूट के लिए ही हत्या होने की बात करता रहा। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम उसे घटनास्थल पर भी ले गई।
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी सकलानी की पत्नी पुष्पा सकलानी की बदमाशों ने 16 अक्तूबर 2012 को दिनदहाड़े पार्क रोड स्थित घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
उस समय पुलिस ने चार आरोपित विकास उर्फ विक्की और कलीम निवासी शाहजहांपुर यूपी, वसंत निवासी देहराखास और सन्नी निवासी लोहियानगर को गिरफ्तार कर लिया था।
हरदोई से किया गिरफ्तार
जबकि शाहजहांपुर, यूपी निवासी सुपारी किलर बृजमोहन उर्फ बिल्ला फरार था। उसे सीबीआई टीम ने हरदोई से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड का आवेदन टीम ने किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
बृहस्पतिवार को रिमांड के पहले दिन अलग-अलग अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम शुक्रवार को फिर से बिल्ला को घटनास्थल पर ले जाकर कुछ सवाल कर सकती है।