फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prostitution caught in dehradun posh area hotel

पॉश इलाके के एक होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पीड़िताओं ने पुलिस को बताया घिनौना सच

Wed, 28 Nov 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Nov 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
prostitution caught in dehradun posh area hotel
- फोटो : amar ujala file photo

पटेलनगर पुलिस ने जीएमएस रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कोलकाता की एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो पीडिताआें को मुक्त कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई दंपति लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। 

पटेलनगर पुलिस को जीएमएस रोड स्थित किंग फिशर होटल में कोलकाता की एक दंपति द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियों को लाकर अनैतिक व्यापार का धंधा चलाने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन

दो पीडि़ताओं को मुक्त कराया

एसएसपी ने पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद पटेलनगर पुलिस और मानव तस्करी निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम गठित की।

पुलिस टीम ने मंगलवार शाम होटल में छापा मारकर शेखर शशांक निवासी बद्रीबेटा थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी बिहार, उसकी पत्नी और सचिन कुमार निवासी मातापुर पीपल गांव फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि होटल के कमरे से नेपाल और कोलकाता की दो पीडि़ताओं को उनके चुंगल से मुक्त कराया।

शक्तिवर्धक कैप्सूल के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि दंपति समेत तीनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िताओं का कहना था कि वह तो काम की चाह में देहरादून आई थी, लेकिन इस दंपति द्वारा उन्हें जबरन रोककर यह काम कराया जा रहा था। आरोपी पक्ष ने उन्हें पैसे भी नहीं दिए।

 

पकड़े गए आरोपियाें के पास से सात हजार रुपये की नगदी के अलावा मोबाइल फोन, गर्भ निरोधक गोलियां, शक्तिवर्धक कैप्सूल के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। आरोपियाें को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed