फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   property dealer son murder in dehradun

प्रापर्टी डीलर के बेटे की हत्या, पत्थरों से कुचला चेहरा

Mon, 21 Apr 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Apr 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
property dealer son murder in dehradun

राजधानी दून के जाखन में रहने वाले प्रापर्टी डीलर के बेटे की लूट के बाद पत्थरों से चेहरा कुचल कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात से लापता युवक की लाश रविवार शाम करीब पांच बजे आईटी पार्क में बन रहे एक अपार्टमेंट में मिली।

विज्ञापन


पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक उनका बेटा नशे का आदी था। इसी विवाद में परिवार से अलग रह रहा था। उसकी दो अंगूठियां और एक चेन के अलावा मोबाइल फोन भी गायब है। आशंका है कि हत्या से पहले उससे लूटपाट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के बाद पत्थरों से कुचला चेहरा

property dealer son murder in dehradun

जाखन में रहने वाले प्रापर्टी डीलर संजीव गुप्ता का बड़ा बेटा कुणाल (25) किराए पर कैनाल रोड, बालासुंदरी मंदिर के पास रहता था। शनिवार सुबह उसका एक दोस्त वहां पहुंचा तो कमरे पर ताला लगा था।

पढ़ें, मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, तीसरी मंज‌िल से फेंकी लाश

घंटों इंतजार के बाद भी कुणाल नहीं लौटा तो दोस्त ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कुणाल की खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान किसी ने बताया कि कुणाल की बाइक आईटी पार्क के पास कैनाल रोड स्थित बन रहे अपार्टमेंट के बाहर खड़ी है।

परिजन वहां पहुंचे तो उनके पांव तले मानो धरती सरक गई। कुणाल अपार्टमेंट के एक कोने में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था।

कुछ दोस्तों को लिया हिरासत में

property dealer son murder in dehradun

मौके पर आई राजपुर थाना पुलिस के एसओ राजपुर प्रदीप राणा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक कुणाल की सोने की चेन और दो अंगूठी गायब हैं। मोबाइल फोन भी नहीं है।

पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज

पूछताछ में कोई पारिवारिक विवाद या रंजिश की बात सामने नहीं आई है। कुणाल को आखिरी बार उसके मकान के बाहर शनिवार रात करीब नौ बजे एक दुकान पर देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed