{"_id":"6bea4b194518b91920703bd2ae381431","slug":"prisoner-tried-to-escape-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने जेल से ही कर डाली भागने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी ने जेल से ही कर डाली भागने की कोशिश
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में हत्या के आरोप में छह माह से बंद विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार सुबह भागने का प्रयास किया। रोकने पर कैदी ने दो बंदी रक्षकों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
इनमें एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कैदी को भी चोटें आई है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी रक्षक मोहर सिंह की ओर से इस मामले की रिपोर्ट थाना चमोली में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
नाश्ते के वक्त की कोशिश
शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे बंदी नाश्ता लेने के लिए लाइन में खड़े थे कि अचानक कैदी गंगा राम पुत्र भवान सिंह ने वहां ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षक मुरलीधर के हाथों से डंडा छीनकर उसके सिर पर दे मारा जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद कैदी मुख्य द्वार की ओर दौड़ पड़ा। बैरक में हो-हल्ला सुनते ही प्रधान बंदी रक्षक मोहर सिंह भी मुख्य गेट की ओर भागे तो कैदी ने उन पर भी डंडों से हमला कर दिया।
डंडे के वार से वह घायल हो गए। इसी दौरान जेल में तैनात अन्य जवानों ने घेरा डालकर गंगा सिंह को पकड़ लिया। इस दौरान कैदी को भी चोटें आई।
पहला मामला
मामले की गंभीरता को देख जेलर प्रेम सिंह चौहान ने आपातकालीन हूटर भी बजाया। जेलर चौहान का कहना है कि जेल में कैदी के भागने की कोशिश का यह पहला मामला है। इसकी रिपोर्ट थाना चमोली व उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।