{"_id":"5913f4254f1c1ba74a850aba","slug":"police-team-arrested-a-miscreant-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों की बड़ी खेप के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों की बड़ी खेप के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Thu, 11 May 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स ने लाल कुआं क्षेत्र में हथियारों के सौदागर को गिरफ्तार कर 315 बोर के चार तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पीलीभीत का यह आरोपी काफी समय से यूपी से अवैध असलाह लाकर कुमाऊं क्षेत्र में बेच रहा था।
विज्ञापन
एसटीएफ की एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने सूचना के आधार पर युनुस निवासी शहनाबाद पीलीभीत (हाल सितारगंज उधम सिंह नगर) को लाल कुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर के चार तमंचे बरामद हुए है, जिन्हें वह बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के बहेड़ी क्षेत्र से अवैध असलाह लाकर नैनीताल और हल्द्वानी क्षेत्र में बेचता रहा है। वह काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल है। 2016 में वन विभाग ने सितारगंज में फॉरेस्ट एक्ट में उसका चालान किया था।
विज्ञापन