फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   POlice raid in room number 105 in srinagar gahrwal

IPL मैचों पर लगाया डेढ़ लाख का सट्टा, दो युवक गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 22 Apr 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
POlice raid in room number 105 in srinagar gahrwal

कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से डेढ़ लाख से अधिक धनराशि भी बरामद की गई है। आरोपी युवक शहर के होटल में आईपीएल मैचों में सट्टा लगा रहे थे। 

विज्ञापन


शनिवार के एसएसपी पौड़ी मुख्तार मोहसिन ने कोतवाली परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर सट्टेबाजी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किए जाने का खुलासा किया।
विज्ञापन


मोहसिन ने बताया कि आरोपी युवक राजकुमार महाजन (गोगी) व वैभव अरोड़ा को जीआईसी मार्ग के समीप एक होटल के कमरे में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए दबोचा गया है। दोनों युवक स्थानीय ही है और शहर में दोनों की दुकान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहसिन ने बताया कि उन्हें एक मोबाइल नंबर पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी। उपलब्ध कराए गए नंबर को करीब 15-20 दिन तक ट्रेस किया गया। पुख्ता जानकारी होने पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे जीआईसी मार्ग के समीप एक होटल में छापेमारी की कार्रवाई की गई। जहां दोनों युवक सट्टा लगाते हुए पकड़े गए। दोनों युवकों से 1,64800 की धनराशि, 4 मोबाइल फोन व एक एलसीडी टीवी बरामद किया गया।

मुजफ्फर नगर व दिल्ली से जुड़े हैं आरोपियों के तार

POlice raid in room number 105 in srinagar gahrwal

इनमें से एक आरोपी युवक राजकुमार महाजन पूर्व में भी सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। मोहसिन ने कहा कि आरोपी युवकों को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ धन सिंह तोमर, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, सीईयू प्रभारी हरपाल सिंह आदि शामिल थे। 

मुजफ्फर नगर व दिल्ली से जुड़े हैं आरोपियों के तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि वह सट्टे की रकम मुजफ्फर नगर व दिल्ली भेजते हैं।  बताया कि वह केवल मैच के परिणामों पर ही सट्टा लगाते थे। 

शहर में मचा रहा हड़कंप
सट्टे के आरोप में गिरफ्तारी होने पर शहर में हड़कंप मचा रहा। शहर में लंबे समय से सट्टेबाजी कि शिकायतें मिल रही थी। इस धंधे में शहर के कई बड़े व्यापारियों के शामिल होने की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

आरोपी युवकों की डायरी में दर्ज हैं कई नाम
आरोपी युवकों से बरामद डायरी में कई नाम दर्ज हैं। पुलिस सभी दर्ज नामों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed