फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police not found severed head.

कटे हुए सिर का नहीं लगा कोई सुराग, उठाए दर्जन पर संदिग्ध

Wed, 17 Aug 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 17 Aug 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
police not found severed head.
head chopped dead body found Rajaji National Park - फोटो : jogendra mavi

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में अगले दिन भी युवक का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हो पाया। वहीं पुलिस ने गार्ड के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले और आसपास के एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सर्विलांस और संदिग्धों से पूछताछ में कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया महाराजपुर निवासी नितेश कुमार का सिर कटा शव मंगलवार को हिलबाईपास मार्ग से दो सौ मीटर अंदर टाइगर रिजर्व पार्क में मिला था। नितेश हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन


हत्या और धड़ से गर्दन अलग करने के मामले की पुलिस महिला संबंधों सहित तमाम पहलुओं को सामने रखकर जांच कर रही है। युवक का कटा हुआ सिर ढूंढने के लिए पुलिस टीम ने अगले दिन भी जंगल में सर्च अभियान चलाया। मगर सिर का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

police not found severed head.
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की दो अलग अलग टीमें संदिग्धों से पूछताछ और सर्विलांस से मोबाइल फोन की कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस ने नितेश के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों सहित आसपास की बस्तियों में रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनसे नितेश से मिलने जुलने वाले और उसके व्यवहार आचरण को लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। वहीं सर्विलांस से कॉल डिटेल और लोकेशन की कड़ियां जोड़ते हुए भी खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed