फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested student leader

315 बोर के तमंचे के साथ छात्रनेता गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2014 02:16 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 02 Jul 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
police arrested student leader

हल्द्वानी में मंडी चौकी की पुलिस ने बरेली रोड पर तीनपानी में मंगलवार की शाम चेकिंग के दौरान रुद्रपुर के छात्रनेता को 315 बोर के लोडेड तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसकी स्विफ्ट कार जब्त कर ली है। गिरफ्तार छात्रनेता का आपराधिक इतिहास रामपुर पुलिस से मांगा गया है।

भरा हुआ था तमंचा
चौकी प्रभारी मंडी प्रताप सिंह नेगी मंगलवार की शाम तीनपानी में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच लालकुआं से आ रही स्विफ्ट कार संख्या यूपी 22 एफ 3139 को पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कार चालक के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का लोडेड तमंचा बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि कार चला रहा सिमरन प्रीत सिंह रामपुर जिले के चंद्रायन बिलासपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ सचिव रह चुका है
पिछले साल वह रुद्रपुर स्थित कालेज में छात्रसंघ सचिव रह चुका है। गिरफ्तार छात्रनेता ने बताया कि उसकी कई लोगों से रंजिश चल रही है। इसी कारण सुरक्षा के लिए उसने तमंचा रखा था। पुलिस छात्रनेता के इस तर्क से सहमत नहीं है।


मामले में कोतवाली पुलिस ने सिमरनप्रीत के आपराधिक इतिहास की जानकारी रामपुर और रुद्रपुर पुलिस से मांगी है। पुलिस के समक्ष यह सवाल अनसुलझे हैं कि छात्रनेता का किन किन लोगों से संबंध है। उसने किस प्रकार तमंचा हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed