फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police arrested smack smuggler.

उत्तराखंड की मोस्ट वांटेड स्मैक सरगना मैकिया चाची चढ़ी पुलिस के हत्थे

Tue, 25 Oct 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी) Updated Tue, 25 Oct 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
police arrested smack smuggler.
Makia chachi - फोटो : AmarUjala

गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार समेत उत्तराखंड और यूपी में स्मैक का कारोबार करने वाली अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर मैकिया चाची को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तीन महीने से जाल बिछा रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रही थी।

विज्ञापन


सोमवार को उसे कोटद्वार में स्मैक की डिलीवरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। कोटद्वार में अब तक जितने लोग स्मैक के धंधे में पकड़े गए, वे बरेली निवासी इसी मैकिया चाची से स्मैक की डिलीवरी करते थे। स्मैक की इस सरगना से पुलिस को सौ पुड़िया स्मैक की बरामद हुई है। पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए सीओ जेआर जोशी और कोतवाल जेएस पुंडीर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पौड़ी जनपद में बीते तीन महीनों से पुलिस दो टीमें बनाकर स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तलाश रही थी चाची तक पहुंचने का रास्ता

police arrested smack smuggler.
smack smuggling - फोटो : AmarUjala

पुलिस एक के बाद एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करती गई और चाची तक पहुंचने का रास्ता तलाशती रही। इन तीन महीनों में पुलिस ने 54 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार स्मैक तस्करों से पूछताछ में कोटद्वार, बिजनौर समेत अन्य क्षेत्रों में स्मैक की बड़ी सप्लायर चाची नाम से कुख्यात महिला मैकिया का पता चला।

पुलिस ने बताया कि चाची बरेली में 3 मठिया गंगापुर तिराहा मकान नंबर 11 चौकी श्यामलागंज के पते पर रहती है। 23 अक्तूबर को एसआई सतेंद्र कुमार भाटी के नेतृत्व में एक टीम चाची की गिरफ्तारी को बरेली भेजी गई, जहां मुखबिर से पता चला कि चाची इस बार खुद स्मैक की सप्लाई करने बिजनौर व कोटद्वार गई है।

100 पुड़िया स्मैक के साथ धरी गई चाची

police arrested smack smuggler.
police - फोटो : amar ujala

पुलिस टीम चाची के पीछे लग गई और सोमवार को सुमन मार्ग कोटद्वार स्थित राशन की दुकान के पास से चाची को 100 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

स्मैक तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे यहां न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस टीम में एसएचओ जेएस पुंडीर, एसआई सतेंद्र भाटी, एसआई चंद्रमोहन सिंह, कांस्टेबल विकेंद्र कुमार, दुष्यंत, नरेंद्र उपाध्याय, डिंपल सिंह, सतपाल, विनोद और नीतू राणा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed