कई गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने को करने लगा चोरी, ये हुआ अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर पुलिस ने इंटर के छात्र को चोरी की दो बाइकों समेत दबोचा है। पुलिस का दावा है कि वह कई गर्लफ्रेंड के खर्च को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करता था। एक बाइक उसने फर्जी कागजात के आधार पर 32 हजार में बेच दी थी।
आरोपी मूल रुप से बागपत जिले का रहने वाला है, वह दून में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार, एफआरआई कालोनी निवासी शिवचरण की मोटर साइकिल आठ मई को प्रेमनगर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के कैमरे खंगाले तो पुलिस को स्कूटी का अधूरा नंबर मिला।
नाबालिग रहते हुए की थी पहली चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जब नंबर के आधार पर पुलिस स्कूटी मालिक तक पहुंच गई। तब जाकर पता चला कि बाइक चोर मनीष निवासी गांव बिजरौल थाना दोघट बागपत है। घटना वाले दिन मनीष तोमर अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी पर लेकर वहां पहुंचा था।
गर्लफ्रेंड को स्कूटी लेकर घर भेज दिया। खुद को शिवचरण की बाइक चुराकर ले गया। पुलिस ने आरोपी मनीष को हिरासत में लेकर चोरी की बाइक बरामद कर ली। मनीष ने जनवरी माह में मसूरी से बाइक चोरी की बात स्वीकार की, जो फर्जी कागजात बनाकर 32 हजार रुपये में बेच दी गई थी।
एसओ प्रेमनगर नरेश राठौड ने बताया कि आरोपी ने फेस बुक के जरिए कई गर्ल फ्रेंड बना रखी है, जिन्हें घुमाने में आने वाले खर्च को पूरा करने में चोरी करता था। 2015 में नाबालिग रहते हुए मनीष ने पहली चोरी की थी। वह मुजफ्फरनगर से भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है।