उत्तराखंड: प्रेमी युगल का नग्न MMS हुआ वायरल, पुलिस में हड़कंप
उत्तराखंड के काशीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा जबरदस्ती प्रेमी युगल का नग्न वीडियो बनाया गया। जिसके वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। एमएमएस बुधवार को वायरल हुआ। यह एमएमएस पिछले साल जुलाई में एक युवती के साथ बदसलूकी कर बनाया गया था।
क्लीपिंग बनाने के मामले में पुलिस ने पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो की हत्या हो चुकी है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
गुरुवार को कैंप कार्यालय में एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने पत्रकारवार्ता में खुलासा किया कि बुधवार को एक वीडियो क्लीपिंग सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों में वायरल हुई थी जिसमें कुछ लड़के तुमड़िया डैम क्षेत्र में आई युवती और दो लड़कों के साथ मारपीट, छेड़खानी, बदसलूकी और पैसों की मांग की जा रही थी।
मामले में काशीपुर के कुंडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 354, 386, 323, 506 और धारा 66 ए/67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रकरण में लिप्त गुरबाज सिंह निवासी किलावली थाना कुंडा को बैलजुड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गुरबाज ने बताया कि घटना जुलाई 2014 में तुमड़िया डैम क्षेत्र की थी। उसके साथ कुलवंत सिंह उर्फ गोले, हरनाम सिंह उर्फ हन्नी, गोलू और तरतार उर्फ लल्ला निवासी ग्राम दुर्गापुर थाना कुंडा शामिल थे। कुलवंत और हरनाम की हत्या अगस्त 2014 में शराब की रंजिश को लेकर हो चुकी है।
एसएसपी भरणे ने बताया कि वीडियो क्लीपिंग में अभियुक्त गुरबाज स्पष्ट नजर आ रहा है। क्लीपिंग के आधार पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में बाजपुर कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा, एसओ कुंडा रमेश तनवार, एसआई बीसी जोशी, नासिर हुसैन, अशोक कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, पूरन आर्या, मनोज कोहली, अमरजीत सिंह, प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह आदि थे।
हर मोबाइल तक वायरल हुआ एमएमएस
नानकमत्ता डैम क्षेत्र में प्रेमी युगल
का बनाया गया एमएमएस सोशल मीडिया और यू ट्यूब से हर मोबाइल तक वायरल हो
गया। काशीपुर के प्रेमी युगल के एमएमएस के चर्चाओं में आने एवं इस मामले
में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को अधिकतर मोबाइल पर एमएमएस देखा
गया।
1 मिनट 37 सेकेंड के एमएमएस में कुछ लोगों ने एक युवती को नग्न
हालत में उसके प्रेमी के साथ पत्थर पर बैठाया है। प्रेमी जोड़े का एमएमएस
बनाने वाले वीडियो में नहीं हैं, लेकिन उनका डंडा मारना साफ दिख रहा है।
आरोपी
युवती और उसके प्रेमी को गाली गलौज कर रहे हैं। बेबस युवती हाथ जोड़कर
वीडियो न बनाने और छोड़ने की फरियाद कर रही है। एमएमएस के वायरल होते ही
काशीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई और एक आरोपी को पकड़ लिया।
एक बेटी की इज्जत बचाने पर है फख्र : हुसैन
तुमड़िया डैम क्षेत्र में गुंडों से घिरी लड़की को बचाने वाले बुजुर्ग लाल हुसैन उर्फ कालू गूजर निवासी मछली कांटा थाना जसपुर भी एसएसपी कार्यालय में मौजूद थे। उन्होंने घटनाक्रम को याद करते हुए बताया कि रमजान का महीना होने के चलते उनका रोजा था।
वो बाइक से गढ़ीनेगी जा रहे थे। रास्ते में कुछ लड़के एक लड़की को पकड़कर वीडियो बना रहे थे। जब उन्होंने बाइक रोकी तो लड़की उनके कपड़े पकड़कर बचाने की गुहार लगाने लगी। तब उन्होंने लड़की को छुड़वाकर और सुरक्षित भिजवाया था। लड़की से बदसलूकी करने वालों को कड़ी डांट भी लगाई। उन्हें इस बात का फख्र है कि एक बेटी की इज्जत बचाई।