फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one arrested in nh 74 land scam

उत्तराखंडः एनएच घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी

Fri, 14 Apr 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Apr 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
one arrested in nh 74 land scam
arrest shimla

नेशनल हाईवे के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घपले की जांच में सितारगंज एसडीएम ऑफिस के राजस्व अहलमद संतराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


संतराम पर 2011-12 की 7 फाइलों में हेरफेर करने का आरोप है। आरोपी संतराम अभी तक फरार चल रहा था। वहीं जांच सीबीआई द्वारा अब तक स्वीकार न करने पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इस पत्र में उन्होंने घपले के मुख्य बिंदुओं का उल्लेख भी किया है और यह भी कहा है कि उत्तराखंड के हित में इस मामले की सीबीआई से जांच कराना आवश्यक है। उधर, खबर यह भी है कि घपले की जद में आ रहे अधिकारियों और दलालों ने अपने संपर्कों के जरिए सीबीआई जांच को रुकवाने में ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को कनेक्ट करने वाले नेशनल हाईवे-74 के लिए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर घपला सामने आया है। अधिकारियों की मिलीभगत से कृषि भूमि को बैकडेट में अकृषि भूमि दिखाकर कई गुना मुआवजा ले लिया गया। एक अनुमान के मुताबिक इसमें अब तक तीन सौ करोड़ से ज्यादा का घपला सामने आ चुका है।

राज्य सरकार करीब आठ अफसरों को इस घपले में शामिल होने के आरोप के चलते निलंबित भी कर चुकी है। साथ ही पखवाड़े भर पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति भी की है। मगर अब तक सीबीआई के स्तर से जांच करने या न करने को लेकर फैसला नहीं हुआ है। इसे देखते हुए पहले मुख्य सचिव और अब मुख्यमंत्री ने रिमाइंडर के लिए पत्र लिखा है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखे गए इस पत्र में पूरे घपले की गंभीरता का जिक्र करने के साथ ही इसकी जल्द से जल्द जांच आरंभ करवाने का अनुरोध किया गया है। उधर, शासन को इस बात की भी जानकारी मिली है कि यह जांच सीबीआई के स्तर से न हो, इसके लिए समानांतर ताकत लगाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में बड़े पैमाने पर अफसरों के अलावा राजनेताओं और जमीन के बड़े दलालों का नाम भी सामने आएगा। ऐसे में एक लॉबी यह बिल्कुल नहीं चाहती कि जांच सीबीआई के स्तर से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed