{"_id":"dc0b2696f037f29de6a855d0b0870590","slug":"old-man-murder-cause-stop-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में कुछ दिनों पहले गुमानीवाला में बुजुर्ग का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शराब पीने से टोकने पर इस बुजुर्ग की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। 31 अक्तूबर को रूषा फार्म गुमानीवाला निवासी बरदानी सिंह ने ऋषिकेश पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ताऊ बोलचंद (70) 30 अक्तूबर की शाम छह बजे घर से गए थे।
विज्ञापन
लहूलुहान शव खेत में मिला
31 अक्तूबर को बोलचंद का लहूलुहान शव खेत में मिला। डीजीपी द्वारा गठित मानव वध प्रकोष्ठ के निरीक्षक डीसी बौंठियाल की टीम को छानबीन में पता लगा कि गुमानीवाला में बोलचंद का प्लाट है। कुछ लोग यहां शराब पीने आते थे। पता चला कि घटना के दिन हरीश नगवाल उर्फ दाणी (19) पुत्र सुंदर सिंह नगवाल निवासी रूषा फार्म गुमानीवाला और मनोज नैनवाल (20) पुत्र रोशनलाल निवासी श्यामपुर प्लाट में शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
ईंट-पत्थरों से कुचलकर मार डाला
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे प्लाट पर थे, तभी बोलचंद वहां आ गए और विरोध किया। इस पर उन्होंने ने बोलचंद को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह गिर पड़े और उनके सिर पर गहरी चोट आ गई। युवकों के मुताबिक उन्हें लगा कि बोलचंद होश में आने के बाद उनकी शिकायत पुलिस से कर देंगे। ऐसे में उन्होंने ईंट-पत्थरों से कुचलकर बोलचंद को मार डाला। हत्या के बाद खून से सने कपड़े उन्होंने नहर में फेंक दिए थे।