{"_id":"58f9163b4f1c1b1974474b95","slug":"objectionable-photos-of-employee-posted-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही संस्थान की कर्मचारी का करता रहा शोषण, मना किया तो कर डाला ये घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने ही संस्थान की कर्मचारी का करता रहा शोषण, मना किया तो कर डाला ये घिनौना काम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
एक संस्थान के संचालक ने अपनी अधीनस्थ महिला कर्मी का शोषण करने के साथ फेसबुक पर तीन अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं। साइबर सेल की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडब्लूडी में एक कर्मचारी की बेटी शहर में एक संस्थान में नौकरी करती थी। आरोप है कि संस्थान संचालक ने शोषण करने के साथ उसके अश्लील फोटोग्राफ तैयार कर लिए। लड़की ने विरोध किया तो उसे आतंकित किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस से की गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने फेसबुक पर तीन फर्जी अकाउंट बनाकर उसके अश्लील फोटोग्राफ पोस्ट कर दिए हैं, जिसकी वजह से उसे अपमानित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।