फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nabha jail break: master plan failed after pinda arrest.

जेल ब्रेक: पिंदा की गिरफ्तारी से फ्लॉप हुआ आतंकियों का खौफनाक प्लान

Tue, 29 Nov 2016 04:07 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Nov 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
nabha jail break: master plan failed after pinda arrest.
आतंकियों को भगाने वाला गिरफ्तार - फोटो : self

नाभा जेल पर हमला कर खालिस्तानी आतंकी को छुड़ाने के पीछे गैंग का इरादा बड़ा टेररिस्ट ग्रुप तैयार करने का था। इसके लिए मास्टर माइंड ने 10 दिन बाद की तारीख तय की थी, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए सभी से संपर्क करना था। पर ऐन वक्त पर पलमिंदर की गिरफ्तारी से मास्टरमाइंड का पूरा खेल खराब हो गया।

विज्ञापन


साथ ही यह पोल भी खुल गई कि फरारी के बाद आतंकी मिंटू के अलावा गैंग के दूसरे सदस्यों को कहां-कहां उतारा गया। इसी आधार पर घेराबंदी कर आतंकी और दूसरे सदस्यों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत छह कैदियों के फरार होने की घटना के बाद देश भर में अलर्ट जारी करते हुए खुफिया से इनपुट आया था कि आतंकी और उसके साथी चार कारों में सवार होकर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस फौरन अलर्ट मोड में आ गई। कुछ ही देर बाद इसका परिणाम भी पुलिस को पलमिंदर उर्फ पिंदा की गिरफ्तारी के साथ मिल गया।

पिंदा की गिरफ्तारी के बाद खुल गया सारा खुफिया प्लान

nabha jail break: master plan failed after pinda arrest.
पलविंदर की मदद करने की आरोपी गीता और आदिल - फोटो : AmarUjala

पिंदा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसी को उससे सच उगलवाते देर नहीं लगी। कैथल, कुरुक्षेत्र के अलावा पानीपत में छोड़कर पल‌विंदर कैराना की तरफ आया था। हरमिंदर को हाइवे पर उतारा गया था। बिना देर किए खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने घेराबंदी कर आतंकी और साजिश के कई किरदारों को एक-एक करके दबोच लिया।

सूत्रों की माने तो यह पहले तय हो गया था कि सभी को अलग-अलग रहना है और दस दिन बाद ही एक दूसरे से संपर्क करना है वो भी फोन पर नहीं बल्कि व्हाट्स ऐप पर। ताकि खुफिया को उनके बारे में कोई क्लू न मिल सके।

अपराधी और आतंकी गठजोड़ का पूरा सच तो पूरी जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा। पर यह साफ हो गया कि जेल ब्रेक के पीछे गैंग का इरादा कुछ बड़ा करने का था।

नेपाल जाने की तैयारी में था पिंदा

nabha jail break: master plan failed after pinda arrest.
नाभा जेल पटियाला

पुलिस बड़ा टेररिस्ट ग्रुप तैयार करने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। इसके अलावा एक बात और पता चली है कि पिंदा और सुनील नेपाल जाने की तैयारी में थे। पल‌विंदर के कुमाऊं क्षेत्र में भी कुछ लोगों से गहरे रिश्ते बताए गए हैं। पुलिस इस इनपुट पर भी काम कर रही है। 

जूतों में मिले मोबाइल
पुलिस को मकान की तलाशी के दौरान जूतों में रखे दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन मोबाइल फोन के सहारे पुलिस मोबाइल विक्रेता तक पहुंच गई है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि दोनों मोबाइल आठ दिन पहले ही खरीदे गए थे। जबकि पांच माह में छह और सात मोबाइल एक ही दुकानदार के यहां से खरीदे गए हैं। 

कई माह से खाते में मोटी रकम

nabha jail break: master plan failed after pinda arrest.
नाभा जेल ब्रेक

पुलिस ने फरार सुनील और उसकी पत्नी गीता के बैंक खातों को खंगाला है। लगातार खातों में नगद राशि आने की पुष्टि हुई। नवंबर माह में 95 हजार और 38 हजार रुपये गीता के खाते में जमा किए गए, जबकि सितंबर माह में एक लाख 30 हजार खाते में जमा हुए।

पुलिस ने तलाशी के दौरान घर से भी दो लाख रुपये बरामद किए है। एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि जाहिरा तौर पर सुनील का कोई काम नहीं था। आशंका यही है कि यह रकम साजिश में मदद के बदले मिली है। दोनों खातों को सील कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed