{"_id":"af048ecdc4a99ee00c4d68969a11eda0","slug":"mystery-surrounds-the-death-of-btech-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से पहले तीन बार खुदकुशी की कोशिश!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत से पहले तीन बार खुदकुशी की कोशिश!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Sep 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में बीटेक के छात्र आकाश वर्मा की मौत का रहस्य गहरा गया है। परिजनों का कहना है कि बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कमरे से मिली कीटनाशक की बोतल, सुसाइड नोट, हाथ की कटी नसें, पंखे पर फांसी का फंदा, टूटा सिम जैसे साक्ष्य पुलिस को उलझा रहे हैं।
पढें, नीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा 'सापा'
विज्ञापन
‘क्विट लव यू मम्मा-पापा’
पुलिस जब कमरे में पहुंची थी तो दरवाजा टूटा हुआ था, जबकि दीवार पर खून से लिखा था, ‘क्विट लव यू मम्मा-पापा..।’ बुधवार देर रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में किराये पर रहने वाले ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आकाश वर्मा पुत्र रमेश वर्मा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था।
विज्ञापन
आकाश मूलत: ऊधमसिंह नगर के मकान नंबर 84, मोहल्ला कानू गोयन लोहार गली काशीपुर का रहने वाला था। पुलिस को कमरे से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसे रोमन हिंदी में लिखा गया है।
जीने की इच्छा खत्म होने की बात लिखी
हर पेज पर मम्मी-पापा और भाई-बहनों को बहुत प्यार करने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा न उतरने की बात के साथ जीने की इच्छा खत्म होने की बात लिखी गई है।
पढें, दीवार पर विधायक के 'पोस्टर', ढूंढने पर ईनाम
अंतिम पेज पर आकाश के छोटे भाई, दोनों बहनों और मां की तस्वीर लगी है। पिता की तस्वीर न होने की बात भी लिखी है। गुजरात में बैंक अधिकारी आकाश के पिता रमेश वर्मा बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ दून आ गए।
उनका कहना है कि आकाश पढ़ाई में ठीक था। साथियों से भी उसका व्यवहार ठीक रहता था। उनका कहना है कि पांच पेज का सुसाइड नोट लिखना, तस्वीरें चिपकाना आदि काम में एक दिन से अधिक का वक्त लगा होगा।
सिम टूटा होने पर संदेह
लेकिन इस बारे में न तो कभी आकाश के साथियों को कुछ पता चला, न उसने मोबाइल पर बातचीत के दौरान परिजनों को कुछ बताया। परिजनों ने आकाश का सिम भी टूटा होने पर संदेह जताया है। सीमाद्वार में रहने वाली आकाश की बहन पायल का कहना है कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता।
पढें, ब्रिगेडियर हैडः बारह सौ पाक सैनिकों को किया था ढेर
उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अगर लिखित शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।
विवि में परीक्षा स्थगित
आकाश की मौत पर ग्राफिक एरा विवि में माहौल गमगीन रहा। प्रबंधन और छात्रों ने शोक जताया। विवि के मास कॉम विभागाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि विवि में बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षाएं अब शुक्रवार से शुरू होंगी।