फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder on diwali cracker blast.

दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

Fri, 13 Nov 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 13 Nov 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
murder on diwali cracker blast.

ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में छत पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच शुरु हुआ झगड़ा इतना बड़ गया कि एक आदमी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


छत पर पटाखे फोड़ने को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पिता-पुत्रों ने अपने पड़ोसी सिर पर कांपा मारकर उसकी हत्या कर दी। मारपीट में अधेड़ के दो बेटे भी घायल हो गए।
विज्ञापन


इस मारपीट में हमलावर पक्ष के भी एक युवक को चोट लगी है। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली की रात सारा शहर पटाखों की आवाज से गूंज रहा था। वहीं, रात करीब नौ बजे शहर से सटे इंदिरानगर नकहा गांव में अजय कुमार और संजय कुमार से पड़ोसी जनार्दन प्रसाद (50) में छत पर पटाखे जलाने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि अजय और संजय ने अपने पिता सुदर्शन गुप्ता और भाई विजय कुमार को छत पर बुला लिया।

कांपे, सरिया और डंडे से किया वार

murder on diwali cracker blast.

छत पर बुलाने के बाद सुदर्शन और विजय कांपा लेकर छत पर आए और सुदर्शन ने कांपे से जनार्दन के सिर पर वार करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे जनार्दन गंभीर रूप से घायल हो गया।

छत पर ही अपने पिता जनार्दन को बचाने की कोशिश कर रहे उसके पुत्र चंदन और उमेश पर भी चारों ने कांपे, सरिया और डंडे से वार कर दिया। जान बचाकर घर में आए दोनों भाइयों को हत्यारोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार और डंडे से मारा पीटा, जिससे चंदन के सिर और चेहरे में तो उमेश के बाएं हाथ में चोट लगी।

दोनों घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने जनार्दन को मृत घोषित कर दिया। इधर, हत्यारोपी विजय कुमार के भी सिर में चोट लगी है। पुलिस ने चंदन की तहरीर पर पिता सुदर्शन, बेटा अजय, संजय और विजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हत्यारोपी सुदर्शन, अजय और विजय को बृहस्पतिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर कंठगिरि तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों यूपी के बॉर्डर से होते हुए कहीं बाहर भागने की फिराक में थे। फरार हत्यारोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed