फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in rusa farm rishikesh

पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग को मार डाला

Thu, 31 Oct 2013 11:48 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 31 Oct 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
murder in rusa farm rishikesh

देहरादून के ऋषिकेश स्थित बुधवार देर रात रुषाफार्म, गुमानीवाला क्षेत्र में ईंटों से ताबड़तोड़ प्रहार कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सुबह पुलिस ने डॉग स्कावयड टीम के साथ मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी ईंटे कब्जे में ली हैं।

विज्ञापन


शव देखकर डर गए बच्चे
रुषाफार्म में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शौच पर गए गांव के कुछ बच्चों को एक बुजुर्ग का लहुलूहान शव मार्ग किनारे एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के पास नजर आया। खबर गांव में आग की तरह फैली और मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह अधीनस्थों के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त बोल चंद कंडियाल 70 पुत्र स्व. काल्या सिंह निवासी रूषाफार्म के रुप में की। डॉग स्कावयड टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की टोपी और पेंट अलग-अलग दिशा में मिली। जिससे प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों से बुजुर्ग का संघर्ष हुआ होगा।
विज्ञापन


हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात से गायब थे बोलचंद
परिजनों के पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब पीने के आदी बोलचंद शाम को अक्सर घर से बाहर जाते थे। बुधवार शाम को घर से निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे तो ढूंढखोज की गई। बेटे गंभीर सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह श्यामपुर पुलिस चौकी में पिता के लापता होने की तहरीर दी।

साक्ष्य छुपाने का प्रयास
ग्रामीणों ने बताया कि जिस खाली प्लाट में जघन्य घटना हुई है वहां रह रोज शराबियों का जमघट लगा रहता है। संभवत: किसी बात पर बहस होने पर शराबियों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया होगा। गंभीर चोट आने पर बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के सिर और छाती पर चोट के गहरे निशान मिले।

हत्या के जल्द खुलासे की मांग
गांव में हुई बुजुर्ग की हत्या पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचन्द अग्र्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, निर्वतमान प्रधान जयप्रकाश यादव, राजेश व्यास, शंभू शंकर, रवि शर्मा ने आक्रोश जताया और पुलिस ने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। आरोप लगाया कि क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आशंका जताई कि बुजुर्ग की हत्या की वजह शराब का अवैध कारोबार जिम्मेदार है।

डिस्पोजल गिलास और खाली रेपर मिले
घटनास्थल के आसपास मिले प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास, शराब की बोलत के खाली रेपर इस बात को तस्दीक करते हैं यहां शाम ढलते ही पीने पिलाने का दौर चलता है। एनजीओ संचालक पुरूषोत्तम बडोनी ने बताया कि कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती। यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

करोड़ो की जमीन बेची थी
गांव में लोग खुसरपुसर कर रहे थे कि बोलचंद ने हाल ही में करोड़ों की जमीन का सौदा किया था। कहीं हत्या की वजह यह तो नहीं। हालांकि पुलिस ने हत्या के पीछे संपति विवाद को नकारा है।


अवैध शराब का धंधा जोरों पर
पुलिस क्षेत्राधिकारी को गांव की महिलाओं के  भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि गांव में कच्ची शराब को बंद करने लिए व्यापक अभियान चलाया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सहयोग नहीं किया। यही वजह है कि धंधेबाजों के हौंसले बुलंद हैं। कच्ची शराब का नतीजा है कि बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आरोप लगाया कि कच्ची शराब का धंधा पुलिस की मिलीभगत से फलफूल रहा है। प्लांटेशन, गुलरानी अवैध शराब के अड्डे बने हैं। जहां आए दिन लड़ाई झगड़े की घटनाएं सामने आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed