फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in laksar.

घर के अंदर सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 29 Apr 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Wed, 29 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
murder in laksar.

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में घर की गैलरी में सो रहे ग्रामीण की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की पुलिस अभी इसका पता नहीं लगा पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन


बेटे के पास रहने आया था
ग्राम महाराजपुरखुर्द निवासी 50 वर्षीय भरत सिंह पुत्र हरकेश सिंह अपने बहनोई के साथ टिकौला गांव में रह कर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह अपने गांव महाराजपुर खुर्द में बेटे अनुज के पास रहने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी कई दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन


गैलरी में पड़ा था शव
मंगलवार रात को भरत सिंह अपने घर की गैलरी में और उसका पुत्र अपने कमरे में सोया था। रात करीब 12 बजे अनुज लघुशंका के लिए उठा तो उसके पिता का लहूलुहान शव पड़ा था। खून के छींटे दीवारों पर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हत्या की गई थी। सुबह करीब छह बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


पूछताछ जारी
एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि हत्या के मामले में कुछ लोगों को चिह्नित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed