{"_id":"f5f48595abc371c74b27ae3e726028da","slug":"murder-in-khatima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के पुत्र की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के पुत्र की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
Updated Thu, 22 Jan 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में मामा-भांजा रेडीमेड गारमेंट के मालिक मनोज अग्रवाल के 14 वर्षीय पुत्र शुभम उर्फ हनी की अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
गोदाम में मिला शव
परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब दुकान से कुछ लोग घर स्थित गोदाम पर आए और वहां व्यवसायी के पुत्र का शव देखा। परिजनों की चीख पुकार मचने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मृतक के घर पर व्यवसायियों का हुजूम लग गया। घटना को लेकर व्यवसायियों दहशत है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ लोग बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कपड़ा व्यवसायी के ब्लाक गेट के सामने स्थित घर पर पहुंचे और घंटी बजाई। इस दौरान व्यवसायी का पुत्र शुभम छत पर आया। उन लोगों ने खुद को दुकान का कर्मचारी बताया तो हनी ने ऊपर से चैनल गेट की चाबी नीचे फेंक दी।
विज्ञापन
अंदर दाखिल होने के बाद उन्होंने रेडीमेड कपड़ों के गोदाम के कमरे की चाबी मांगी। इस पर शुभम चाबी देने नीचे आया तो उन्होंने उस पर चाकुओं से वार कर दिया। वे शुभम को बरामदे से चाकुओं से गोदते हुए गोदाम तक घसीट कर ले आए और उसके पेट और गले में चाकुओं से कई वार किए। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
शुभम की हत्या की जानकारी परिजनों को तब हुई जब उसकी दुकान के अन्य लोग घर पर पहुंचे और उन्हें गोदाम के अंदर शुभम का शव पड़ा मिला। शव को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। गारमेंट व्यवसायी अग्रवाल के दो बेटों में शुभम बिड़ला कालेज नैनीताल में कक्षा नौ का छात्र है जबकि छोटा बेटा ध्रुव कक्षा तीन में हिंद पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।
शुभम तीन दिसंबर को शीतकालीन अवकाश पर घर आया था तब से वह घर पर ही था। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में नहीं है लेकिन संदिग्ध स्थानों पर दबिश जारी है।