{"_id":"5901bbc84f1c1b9928c0ea4a","slug":"murder-in-bhagwanpur-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख पर गिर रहा था कचरा मना किया तो हथौड़े से पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंख पर गिर रहा था कचरा मना किया तो हथौड़े से पीटकर कर दी हत्या
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के भगवानपुर में मामूली बात से शुरू हुए विवाद खूनी जंग में बदल गया। यहां आंख पर गिर रहे कचरे के लिए एक आदमी ने मना किया तो हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह 11 बजे भगवानपुर में हल्दू मजरा चौक पर पूर्व प्रधान पति सतीश सैनी उर्फ मांगा अपनी गाड़ी धुलवा रहा था। तभी सामने मेहताब आलम बिल्डिंग का काम कर रहा था। जिससे सतीश की आंख पर कचरा गिर रहा था।
विज्ञापन
सतीश के बार-बार मना करने पर जब मेहताब नहीं माना तो गुस्साए सतीश ने उसे खूब भला-बुरा कहा। बात मारपीट तक पहुंच गई। तभी मेहताब ने हथौड़े से सतीश के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना होने पर भी मेहताब का जी नहीं भरा उसने सतीश से सीने पर हथौड़े से दो वार और कर डाले।
विज्ञापन
जिसके बाद घायल सतीश को रुड़की में डॉ. हेमंत गुप्ता के यहां ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत के बाद से क्षेत्र में तनाव है, जिसे देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।
आरोपी मेहताब और उसका परिवार फिलहाल फरार है। बताया गया कि मेहताब के बड़े कांग्रेसी नेता हैं, जिनसे मृतक सतीश की दोस्ती थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
मृतक के परिवारजनों का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत सतीश की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।