फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder Attempt to property dealer

घर में ही घुसकर मारी प्रॉपर्टी डीलर को गोली, लेकिन घायल की हिम्मत देख फरार हुए बदमाश

Sat, 09 Dec 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Murder Attempt to property dealer
Firing

दरवाजा खटखटाने की आवाज पर बाहर आए प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मार दी, लेकिन पेट में गोली लगने के बावजूद घायल ने बदमाशों को ललकारते हुए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कई फायर झोंके, जिस पर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम सांडखेड़ा निवासी जगजीत सिंह (42) पुत्र गुलजार सिंह काश्तकार हैं। वह प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त और कमीशन एजेंट के रूप में भी काम करते हैं।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जगजीत अपनी पत्नी सरनजीत कौर और पुत्री कमलजीत कौर के साथ अपने मकान के दो मंजिले पर थे। बेटा लवजीत स्कूल टूर पर जयपुर गया है। रात करीब साढ़े दस बजे मुख्य गेट खटखटाने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी ने झांककर नीचे देखा तो वहां कोई दिखाई नहीं दिया। इस पर जगजीत अपना लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर गेट पर पहुंचे। वहां मौजूद चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने जगजीत पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से वह वहीं गिर पड़े। इसके बावजूद जगजीत ने अपने रिवाल्वर से चार राउंड फायर झोंके। जवाबी फायरिंग होने से बदमाश भाग खड़े हुए।

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर की ओर दौड़ पड़े। घायल जगजीत को रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उनके पेट से गोली निकाल दी है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल की पत्नी सरनजीत की ओर से आईटीआई थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर सौंपी गई है।

वारदात की वजह प्रॉपर्टी का लेन-देन,18 घंटे तक पुलिस को नहीं थी घटना की जानकारी

Murder Attempt to property dealer
पु‌लिस - फोटो : file photo
जगजीत सिंह के घर बदमाश लूट के इरादे से आए थे या प्रापर्टी के लेन-देन को लेकर उनके बीच कोई विवाद था। यह बात अभी तक पुलिस की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया घायल के परिजनों की ओर से पुलिस को शुक्रवार शाम तक कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

थाना प्रभारी जसवीर का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान घायल के पेट से 32 बोर की गोली निकली है। उसका लाइसेंसी रिवाल्वर भी 32 बोर का है। मामला संदिग्ध भी माना जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

साभंडखेड़ा निवासी जगजीत सिंह को गोली लगने के मामले में आईटीआई पुलिस 18 घंटे बाद भी बेखबर रही। घायल जगजीत के निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद कटोराताल चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान लिए।

आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि गोली लगने की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम उन्होंने ग्राम प्रधान को फोन कर घटना के बारे में जानकारी चाही, लेकिन ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed