फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother and son runs sex racket in vikasnagar

मां-बेटा चलाते थे अय्याशी का व्यापार, पुलिस ने छापा मारा तो हुए शर्मनाक खुलासे

Thu, 29 Mar 2018 06:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 29 Mar 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
mother and son runs sex racket in vikasnagar
sex racket expose - फोटो : file photo

एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग की विकासनगर यूनिट की टीम ने देह व्यापार में लिप्त मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शर्मनाक खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके चंगुल से मुक्त कराई गई दो महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया है।

कोतवाली पुलिस और ह्यूमन ट्रैकिंग की विकासनगर यूनिट को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि देह व्यापार चलाने वाली महिला कार से दो महिलाओं को ऋषिकेश से लेकर देहरादून आने वाली है।

विज्ञापन

टीम को कार से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली

mother and son runs sex racket in vikasnagar
सेक्स रैकेट का खुलासा
टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से देहरादून मार्ग स्थित नटराज चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। शाम करीब चार बजे टीम ने देहरादून की ओर जा रही एक कार को रोका।

उसमें तीन महिलाएं और एक युवक सवार था। जांच में युवक और महिला के देह व्यापार में संलिप्त होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही टीम को कार से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। 

आरोपियों की पहचान ऋषभ निवासी लक्खीबाग देहरादून के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
 

पीड़ित महिलाओं को दिया नौकरी झांसा 

mother and son runs sex racket in vikasnagar
शामिल एक युवती - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिलाओं को नारी निकेतन भेजा जा रहा है। उनकी कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।  

आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराई महिलाएं दिल्ली और पश्चिम बंगाल की निवासी हैं। उनकी उम्र भी लगभग 30 वर्ष है।

पीड़ित महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला ने उन्हें एक साल पूर्व नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी की बजाए वह उनसे देह व्यापार कराने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed