फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molested girl gave statement to magistrate

हवस की शिकार छात्रा ने मजिस्ट्रेट को बताया दर्दनाक सच

Thu, 01 May 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 01 May 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
molested girl gave statement to magistrate

घनसाली थाना क्षेत्र में हवस का शिकार बनी नाबालिग मंदबुद्धि छात्रा का पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवा दिए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, क्रिकेट टीम के नौ खिलाड़ी गंगा में बहे

वहीं पीड़िता की मां ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय में बच्चों सहित क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

रेप के बाद हुई थी गर्भवती

molested girl gave statement to magistrate

थाना क्षेत्र में हवस का शिकार बनकर गर्भवती बनी नाबालिग छात्रा की मां ने 25 अप्रैल को थाना घनसाली में गांव में तैनात एक शिक्षक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता को जिला न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने 164 की बयान दर्ज करवाए।

मां ने कहा कि हम दोनों मां बेटी भूखे-प्यासे न्याय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन आरोपी शिक्षक की ऊंची पहुंच होने के चलते पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

मां ने भूख हड़ताल की चेतावनी

molested girl gave statement to magistrate
बच्ची की मां ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बच्चों सहित भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि पीड़िता के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हो चुके हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेजेगी।

इधर, अधिवक्ता बीना राणा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए युवती के 164 के बयान पर्याप्त आधार है। आरोपी की ऊंची पहुंच होने के कारण पुलिस गिरफ्तारी करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed