फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl pregnant after rape

बच्चे के जन्म के बाद पता चलेगा, कौन है इसका बाप!

Sun, 27 Apr 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 27 Apr 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
minor girl pregnant after rape

टिहरी के घनसाली थाना क्षेत्र में हवस का शिकार बनी नाबालिग मंदबुद्धि की छात्रा का रविवार को डीएनए सैंपल नहीं लिया जा सका। बताया गया कि डाक्टरों ने छात्रा के पेट में पल रहे गर्भ का डीएनए सैंपल की बात कही है।

विज्ञापन


पढ़ें, चुनावी चुनौती: सांसद के गांव में लगा ताला
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने बताया कि डाक्टरों ने कहा कि पेट में पल रहे बच्चे का डीएनए सैंपल ऐसे नहीं लिया जा सकता।

शनिवार को पुलिस गर्भवती छात्रा का जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मेडिकल करवाने के बाद डीएनए सैंपल के लिए दून चिकित्सालय ले गए थे।

बिना जन्म के नहीं हो सकेगा ‌डीएनए सैंपल

minor girl pregnant after rape

परिजन शनिवार और रविवार को दून चिकित्सालय के चक्कर लगाते रहे। लेकिन डीएनए सैंपल नहीं लिया जा सका। पीड़िता के मां ने बताया कि रविवार को अवकाश के चलते पहले तो चिकित्सक आए नहीं।

पढ़ें, कब तक रहेगा गंगोत्री को रोशनी का इंतजार?

अनुरोध करने पर दून के एक डाक्टर ने यह कहते हुए जौलीग्रांट रैफर कर दिया कि बिना आपरेशन या बच्चें के जन्म से पहले डीएनए सैंपल लेने की तकनीकी अस्पताल में मौजूद नहीं है।

इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने बिना आपरेशन किए बच्चें का डीएनए नहीं ले पाने की बात कही।

अभी भी आजाद घूम रहा है आरोपी

minor girl pregnant after rape

डॉक्टरों के इनकार के बाद परिजन दुविधा में हैं कि सात माह के गर्भ का कैसे ऑपरेशन कराया जाए। पीड़ित परिजन तीन दिन से थाना एवं अस्पताल में भूखे-प्यासे घूम रहे हैं, और आरोपी शिक्षक अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पढ़ें, चुनावी चुनौती: सांसद के गांव में लगा ताला

घनसाली के थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि मंगलवार को छात्रा का अल्ट्रासांउड करवाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाएं जाएगें। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed