फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor boy raped a minor girl in dehradun

चार साल की बच्ची से किशोर ने की हैवानियत, पीड़िता की आपबीती सुनकर हर कोई रो पड़ा

Sat, 01 Jul 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Jul 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
minor boy raped a minor girl in dehradun
rape

चार साल की बच्ची से किशोर ने हैवानियत कर डाली। बच्ची ने जब आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। 

विज्ञापन


मामला देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र का है। घटना 29 जून की बताई जा रही है। सेलाकुई चौकी इंचार्ज गिरिश नेगी ने बताया कि घटनाक्रम के मुताबिक, चार साल की मासूम के माता पिता किसी काम से बाजार गए थे। उन्होंने बच्ची को अपने पड़ोसी की जिम्मेदारी पर सौंपा।

वे निश्‍चिंत थे कि हमारी बच्ची सुरक्षित है, क्योंकि ये पहली दफा नहीं था, जब उन्होंने बच्ची को उनके पास सौंपा हो, लेकिन जब शाम को वे घर लौटे तो बच्ची को लहुलूहान और रोते हुए देखकर उनका कलेजा कांप गया। आगे पढ़िए, बच्ची की आपबीती...

विज्ञापन

बच्ची ने बताई पड़ोसी की करतूत

minor boy raped a minor girl in dehradun
demo pic

जानकारी के मुताबिक, बच्ची पड़ोस में खेल रही थी। इतने में एक अन्य पड़ोसी किशोर बच्‍ची के पास आया। वह पहले से बच्ची पर बुरी नजर रख रहा था। उसने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद बच्ची को बेसुध छोड़कर वह भाग गया। आरोपी 17 साल का किशोर बताया गया है। सेलाकुई चौकी इंचार्ज गिरिश नेगी ने बताया कि जब बच्ची के मां पिता घर लौटे तो बेटी को देखकर रो पड़े।

बेटी की आपबीती सुनकर देर रात उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed