फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manoj gupta kidnapping case dehradun.

मेरठ के कारोबारी गुप्ता अपहरण कांड में चार दिन होगी पूछताछ

Sun, 28 Feb 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
manoj gupta kidnapping case dehradun.

मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता अपहरण मामले में अदालत ने ममता मसीह का चार दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत कर लिया है।

विज्ञापन


ममता को कई स्थानों पर ले जाकर पुलिस अपहरण से जुड़े साक्ष्यों का संकलन करेगी। मसीह के माता-पिता भी शनिवार को यहां पहुंच गए। उनका कहना है कि बेटी साजिश का शिकार हुई है। पुलिस ने साजिशकर्ता और पुरकाजी ब्लाक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी करा दिए।

कारोबारी मनोज गुप्ता का 19 नवंबर की सुबह डूंगा स्थित फार्म हाउस से अपहरण कर लिया गया था। दो दिन तक बंधक बनाने के बाद अपहरणकर्ताओं ने गुप्ता को छोड़ दिया था। पुलिस ने अपहरण में पुरकाजी ब्लाक प्रमुख के पति और शातिर विनय त्यागी उर्फ टिंकू को योजनाकार बताते हुए अहम् किरदार निभाने वाली ममता मसीह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने ममता को चार दिन के रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया था। शनिवार को सुनवाई के बाद अदालत ने मसीह का रिमांड स्वीकृत कर दिया। ममता भी कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान ममता के माता-पिता भी मौजूद रहे। कोर्ट ने अपहरण के योजनाकार विनय त्यागी का गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द कुर्की के लिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed