गंदी नियत से पांच साल की मासूम का झाड़ियों में ले गया, चौकीदार की सतर्कता से पहुंच गया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मंगलौर क्षेत्र से बाइकसवार एक व्यक्ति ने आइसक्रीम का लालच देकर बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया था। मंगलौर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। शाम करीब साढ़े छह बजे रुड़की कोतवाली पुलिस को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बाग का चौकीदार बताते हुए कहा कि वह सोलानी पुल के पास खड़ा है।
यहां एक बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट व कांस्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच झाड़ियों के पीछे से बच्ची के रोने की आवाज आई। आरोपी बच्ची से मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पुलिस को आता देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया और बाइक कब्जे में ली।
आरोपी का दो साल पहले हो चुका है तलाक
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नौशाद (पुत्र यूसुफ निवासी पठानपुरा मोहल्ला, कोतवाली मंगलौर) बताया। आरोपी नौशाद ने बताया कि वह डेढ़ साल पूर्व भी रिश्तेदारी में एक 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर चुका है। अभी भी उसकी दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या की योजना थी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ एसके सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चौकीदार मोहसीन (पुत्र यासीन निवासी जौरासी) का आभार जताया और कहा यदि इसी तरह हर नागरिक अपने आसपास होने वाली घटनाओं के प्रति सचेत रहे तो आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
आरोपी का दो साल पहले हो चुका है तलाक
-एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के ढाई माह बाद दोनों में तलाक हो गया। बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से विकृत है। सीओ एसके सिंह ने बताया कि आरोपी ने डेढ़ साल पहले भी रिश्तेदारी में एक किशोरी से दुष्कर्म किया था, लेकिन पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के चलते आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
चौकीदार फोन न करता तो बढ़ जाती मुश्किलें
प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने माना, चौकीदार नौशाद यदि समय रहते सूचना न देते तो बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार रात ही एसएसपी कृष्ण कुमार वीके कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। उस जगह को भी देखने गए जहां से बच्ची को बरामद किया गया था।