फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man raped with minor girl in nainital 

बेटी की उम्र की लड़की के साथ हैवानियत पर उतरा दो बच्चों का बाप, फिर...

Mon, 26 Jun 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 26 Jun 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
man raped with minor girl in nainital 

दो बच्चों के बाप के स‌िर पर हैवान‌ियत इस कदर सवार हुई क‌ि उसने अपनी बेटी की उम्र की लड़की को ही अपना श‌िकार बना ल‌िया। 12 साल की बच्ची को अकेला पाकर उसने हैवान‌ियत की सारी हदें पार कर दी।

विज्ञापन


भीमताल के एक गांव में अपनी बहन के घर आए युवक ने रविवार दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना डाला।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धारी ब्लाक के अघरिया गांव निवासी ललित कुमार (24) रविवार को भीमताल ब्लाक के एक गांव में अपनी बहन के यहां आया हुआ था। रविवार दोपहर में पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेले पाकर ललित उसके घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने सुनाई आपबीती

man raped with minor girl in nainital 

बुरी तरह लहूलुहान और बेसुध हुई बच्ची को कमरे में छोड़कर आरोपी वापस अपनी बहन के यहां चला गया। घटना के वक्त बच्ची की मां खेत में घास काटने और पिता मेहनत मजदूरी करने गए थे।

कुछ देर बाद मां घर लौटी तो बेटी को खून से लथपथ और बेसुध देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। होश में आने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वालों ने ग्राम प्रधान और गांव के दूसरे लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पड़ोस के घर में मौजूद आरोपी ललित कुमार को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। नाबालिग की हालत देख थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बच्ची को इलाज के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी भेजा जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष गंगवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक रेवती पंत को सौंपी गई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed