फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man jumped in to gangnahar to save himself.

युवक को पकड़कर लगे पीटने, जान बचाने को लगा दी गंगनहर में छलांग

Wed, 04 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 04 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
man jumped in to gangnahar to save himself.
जान बचाने को नहर में कूद गया - फोटो : DemoPic

रुड़की क्षेत्र में गंगनहर के निगम पुल पर शाम के समय दो युवकों ने एक युवक से इस कदर मारपीट की कि जान बचाने के लिए युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


मारपीट और युवक के गंगनहर में कूदने की घटना गंगनहर पुल पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो युवकों पकड़ लिया। साथ ही गंगनहर में कूदे युवक को बचाने के लिए पुलिस दौड़ पड़ी। युवक थोड़ा-बहुत तैरना जानता था। जिसके चलते युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की अंतर्गत नगर निगम पुल पर मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक के पीछे दो लोग भाग रहे थे।

युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटने लगे दोनों

man jumped in to gangnahar to save himself.

दोनों लोगों ने युवक को नगर निगम पुल पर पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से पीटने लगे। युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन मारपीट कर रहे दोनों ने लोगों ने उसे उठने नहीं दिया।

युवक काफी देर तक पीटता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। युवक ने जैसे-तैसे अपने आपकों दोनों युवकों ने छुड़ाया और जान बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी।

यह देखकर लोगों शोर मचा दिया। मामले की जानकारी पाकर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों लोगों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई।

युवक जानता था थोड़ा-बहुत तैरना

man jumped in to gangnahar to save himself.

वहीं गंगनहर में कूदे युवक को बचाने के लिए पुलिस और भीड़ नहर किनारे चलती रही। युवक को थोड़ा बहुत तैरना आता था। जिसके चलते युवक डूबा नहीं। जैसे-तैसे युवक को गंगनहर से बाहर निकाला। उसे कोतवाली लाया गया।

एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाले युवक का नाम रोहित निवासी कृष्णानगर है। वहीं जो युवक उसके साथ मारपीट कर रहे थे उनका नाम चंदा और अख्तर है। दोनों पठानपुरा के रहने वाले हैं। तीनों की जान पहचान है। उनमें किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed