फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mama rape his 16 years old bhanji in pithoragarh

मामा ने रिश्तों को किया शर्मसार, बहला फुसलाकर 16 साल की भांजी को बनाया हवस का शिकार

Thu, 17 May 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 May 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
Mama rape his 16 years old bhanji in pithoragarh
रेप - फोटो : self

रिश्ते के मामा ने ही रिश्तों को शर्मसार कर दिया। अकेला पाकर उसने अपनी भांजी को ही हवस का शिकार बना लिया। यह शर्मनाक घटना पिथौरागढ़ के डीडीहाट विकास खंड में सामने आई है।

विज्ञापन


नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार के आरोप में रिश्ते के मामा को पुलिस ने मंगलवार की रात गंगोलीहाट से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ढाई माह पहले बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


डीडीहाट विकास खंड के एक गांव की किशोरी (16) पिथौरागढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इस बीच, वह अचानक गायब हो गई। 25 फरवरी को परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि नगर निवासी उसके रिश्ते का मामा उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस आरोपी और किशोरी की ढूंढखोज में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Mama rape his 16 years old bhanji in pithoragarh

मंगलवार की रात पुलिस टीम ने आरोपी को गंगोलीहाट बाजार से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस टीम लड़की और आरोपी को लेकर मुख्यालय पहुंची। सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ढाई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। सीओ ने बताया कि लड़की के बयानों और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा लड़की की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed