फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover cheated girlfriend after Physical relation about his first marriage

पहले प्रेमिका से बनाए शारीरिक संबन्ध, शादी की बात हुई तो खुले ऐसे राज कि पैरों तले खिस गई जमीन

Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Lover cheated girlfriend after Physical relation about his first marriage
crying girl

युवक ने प्रेमिका से पहले शारीरिक संबन्ध बनाए, वह गर्भवती हुई तो गर्भपात भी करा दिया। लेकिन जब शादी की बात चली तो ऐसे राज खुले कि युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। जालंधर निवासी युवती ने भगवानपुर क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुराचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि युवती ने शादी की जिद की तो युवक मुकर गया। युवती ने छानबीन की तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। युवती ने भगवानपुर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जालंधर के एक गांव निवासी युवती करीब तीन साल पूर्व कलियर जियारत करने आई थी। इस बीच उसकी भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से जान पहचान हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर भी दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी में नही था युवक और...

Lover cheated girlfriend after Physical relation about his first marriage

दोनों की बातचीत होने लगी। मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक ने खुद को अविवाहित और आर्मी का बताया। इस बीच युवक ने उससे शादी करने की बात कही और तीन साल पूर्व उसे कलियर बुला लिया। यहां कलियर में युवक ने उसे किराए का कमरा दिला दिया।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ दुराचार करता रहा। तीन वर्षों में युवती तीन बार गर्भवती हुई तो युवक ने गर्भपात करा दिया। आरोप है कि युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाने लगा।

जिद करने पर युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने युवक के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वह पहले ही शादीशुदा है और आर्मी में भी नहीं है। इसके बाद युवती बृहस्पतिवार को भगवानपुर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। एसओ राजीव चौहान ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed