फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in up and uttarakhand border bilaspur

रिटायर्ड एफसीआई अफसर और किरायेदार के घर में डाका, विरोध करने पर डकैत ने मुंह में ही डाल दिया तमंचा

Wed, 04 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
loot in up and uttarakhand border bilaspur
यूपी और उत्तराखंड की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया

यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर बसी बिलासपुर क्षेत्र की सोडी कॉलोनी में डकैतों ने रिटायर्ड एफसीआई अफसर और उनके किरायेदार को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर 14 तोला सोना और एक लाख 80 हजार की नकदी लूट ली। वारदात के दौरान डकैतों ने दोनों परिवारों के लोगों से मारपीट भी की। मंगलवार सुबह अखबार विक्रेता की सूचना पर पहुंची यूपी और उत्तराखंड की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


एफसीआई के सेवानिवृत्त टेक्निकल इंजीनियर गोपाल दास पुत्र स्व. होरीलाल रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के सामने बसी यूपी बिलासपुर थाना क्षेत्र की सोडी कॉलोनी में पत्नी रीता के साथ रहते हैं। उनका बेटा नीलेश दिल्ली की किसी कंपनी में काम करता है। गोपाल के मकान में ही सुनील शर्मा पत्नी मंजू और बेटे अमन के साथ किराये पर रहते हैं। गोपाल के अनुसार, सोमवार देर रात सात अज्ञात युवक कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और तमंचे के बल पर उनके हाथ-मुंह बांध दिए। विरोध करने पर एक डकैत ने उनके मुंह में तमंचा डालकर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनके मुंह में गहरा जख्म हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने घर से आठ तोला सोना और 30 हजार का कैश समेट लिया। इसके बाद डकैतों ने उनके किरायेदार सुनील के घर का दरवाजा दो बार खटखटाया। सुनील के दरवाजा न खोलने पर डकैत दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसे और यहां भी तमंचे के बल पर सुनील उसकी पत्नी मंजू और बेटे अमन को बंधक बनाकर घर में रखी डेढ़ लाख की नगदी और छह तोला सोना लेकर फरार हो गए। जाते समय डकैतों ने दोनों के कमरों को बाहर से कुंडा लगाकर बंद कर दिया। मंगलवार सुबह क्षेत्र में अखबार बांटने वाले ने घर के अंदर से चीखपुकार सुनकर दोनों परिवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे यूपी बिलासपुर थाने के कोतवाल शैलेंद्र पाल सिंह के साथ ही एसपी सिटी रुद्रपुर देवेंद्र पींचा और कोतवाल केसी भट्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ितों से पूछताछ की। इसके अलावा रामपुर की एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैतों ने दो घंटे तक मचाया तांडव 

loot in up and uttarakhand border bilaspur
14 तोला सोना और एक लाख 80 हजार की नकदी लूट ली
सोडी कॉलोनी में गोपाल और सुनील के घर में घुसे डकैतों की संख्या सात बताई जा रही है। डकैत करीब दो घंटे तक घर को छानते रहे और इत्मीनान से दोनों परिवारों से लूटपाट की। इस दौरान डकैतों ने पीने के लिए रीता से पानी भी मांगा और विरोध करने पर उन्हें आंटी कहकर चुप रहने को भी कहते रहे। सुनील के घर में घुसे सात डकैतों में से छह शांत तो एक डकैत बेहद गुस्सैल था, जिसने तैश में आकर गोपाल के मुंह में तमंचा घुसा दिया और सुनील के बेटे अमन के साथ मारपीट कर उसे घर के शौचालय में बंद कर दिया। बताया जा रहा है इस दौरान डकैतों का एक साथी घर के बाहर रहकर निगरानी कर रहा था। 

कुछ समय पहले ही सुनील ने लिया था वीआरएस 
सुनील की पत्नी मंजू रानी किच्छा सहौदरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और निजी कंपनी में काम करने वाले सुनील ने कुछ समय पूर्व ही कंपनी से वीआरएस लिया था। वर्तमान में वह देवरिया में अपना मकान बनवा रहे थे। मकान के काम के लिए ही उन्होंने अपने घर पर कैश रखा था। सोडी कॉलोनी में हुई डकैती कुछ समय पूर्व रुद्रपुर में सिंह कॉलोनी में हुई डकैती के समान है। सिंह कॉलोनी में भी डकैत खिड़की की ग्रिल तोड़ने के बाद घर में घुसे थे और लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। डकैती डालने वाले बदमाशों ने सुनील के घर का दरवाजा खुलवाने के लिए खुद को पुलिस कर्मी बताया और सुनील के दरवाजा न खोलने पर धक्का देकर अंदर घुस गए। हल्द्वानी स्थित कुल्यालपुरा में भी डकैत खुद को पुलिस कर्मी बताकर व्यापारी के घर में घुसे थे। इधर, मामले में यूपी पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस से भी संपर्क किया। डकैती के खुलासे के लिए एसपी रामपुर विपिन टाडा ने एसएसपी यूएस नगर डॉ. सदानंद दाते से फोन पर बात की, जिसमें एसएसपी ने उन्हें रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से पिकेट लगाने का सुझाव दिया। इसके अलावा मामले में रामपुर के साथ ही रुद्रपुर एसओजी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रामपुर से एसओजी प्रभारी राजीव चौधरी और एसओजी प्रभारी रुद्रपुर तुषार बोरा मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

मोबाइल छोड़ सिम ले गए डकैत 
सोडी कॉलोनी में डकैती डालने वाले बदमाशों ने गोपाल दास और सुनील के परिवार को बंधक बनाने के बाद जहां उन्हें कमरे में बंद कर दिया, वहीं डकैतों ने वारदात से पहले सबके मोबाइल भी अपने कब्जे में लिए और जाते समय मोबाइल वहीं छोड़कर उनके सिम अपने साथ ले गए। 

सोडी कॉलोनी में हुई डकैती में छानबीन के बाद कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस टीमें काम कर रही हैं। यूएसनगर पुलिस से भी मदद के लिए संपर्क किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- शैलेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed