फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   loot in salesman house

लाखों की चोरी, सोते वक्त शरीर से उतारे गहने और पता भी नहीं चला

Mon, 15 Aug 2016 07:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Aug 2016 07:23 AM IST
विज्ञापन
loot in salesman house
loot, salesman house - फोटो : amar ujala

देहरादून की पटेलनगर कोतवाली बाजार चौकी क्षेत्र भंडारीबाग में एक सेल्समैन के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी गायब हो गए।

विज्ञापन


यहां तक कि बदमाशों ने सो रही महिला के हाथ, पांव व कान से गहने भी उड़ाकर ले गए और महिला व उसके पति को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी। सुबह मामले का पता चला। पुलिस सभी एंगलों से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुन्नालाल गुप्प्ता सेल्समैन का काम करते हैं। भंडारी बाग गली नंबर एक में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। इनके दो बेटे हैं। नितिनव अंशुल। दोनों की शादी हो गयी है। हालांकि अंशुल की शादी पिछले माह चंदोसी से हुई। यह सभी लोग यहां किराये के कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुल पलटन बाजार में रेडीमेंट की दुकान पर काम करता है। घर में कुल छह लोग हैं। शनिवार रात यह सभी लोग अगल-अलग घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अंशुल की पत्नी अंजली बाथरूम गयी। तबतक सब कुछ सामान्य था। वापस आकर वह सो गयी। सुबह जब नींद खुली तो सामने का आलमारी खुला मिला और सारा सामान इधर से उधर बिखरा हुआ था।

पहने हुए गहने भी उड़ा ले गए चोर

loot in salesman house
पुलिस - फोटो : amar ujala

बिखरा सामान देखकर परिवार वालों का होश उड़ गया। अलमारी में रखे गहने गायब मिले। छानबीन के दौरान पता चला कि अंजली ने जो गहने पहने थे वह भी गायब हैं।

मौके पर पहुंची बाजार चौकी पटेलनगर की पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद उलझन में फंसी हुई है। पुलिस नहीं समझ पा रही है कि यह घटना कैसे घटी होगी।

पुलिस की माने तो अलमारी बहुत पुरानी है अगर उसे कोई खोलता है तो उसमें से तेज आवाज आती है। इसके बावजूद पति- पत्नी को कैसे पता नहीं चला। बदमाश उसी कमरे में क्यों गए। 

यह सामान चोरी
एक गले की हार, दो कान के झुमके, पांच सोने की अंगूठी, एक कान के टॉप्स, दो सोने के टॉप्स, चार जोड़ी पायल व दो हजार रुपये नकद गायब हुए हैं। परिवार का कहना है कि उक्त सामान करीब तीन लाख रुपये से अधिक का है। किस्मत अच्छी रही कि ड्राईंग रूम में रखे लाखों रुपये बच गए। 

रविवार को जाना था मायके
अंजली का पति अंशुल गुप्प्ता ने बताया कि रक्षा बंधन में उन्होंने मायके जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। रविवार को उसे जाना था। रविवार दोपहर तक अंजली के परिजन उसे लेने भी आ गए थे। लेकिन जब मामले का पता चला तो वह भी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed