फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   loot in sahaspur

घर में घुसे बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया लहूलुहान, उड़ाए लाखों के गहने

Mon, 13 Jun 2016 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jun 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
loot in sahaspur
लूट - फोटो : file photo

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दे डाला। बदमाश डरा धमका कर घर से लाखों के गहने और नगदी उड़ा ले गए। पुलिस बदमाशों की धड़पकड़ में जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार तड़के करीब तीन बजे बैरागीवाला गांव में कुछ अज्ञात बदमाश जाली वाला दरवाजा तोड़कर पितांबर के घर में घुस गए।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पितांबर को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने की नाकाबंदी

loot in sahaspur
पु‌लिस - फोटो : file photo

शीशपाल पत्नी पितांबर ने भी लूट का विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीट डाला। जिसके बाद शीशपाल डर गईं और बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।

घर में पितांबर उनकी पत्नी शीशपाल और दो बच्चे मौजूद थे। करीब पौन घंटे में बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।

बदमाशों के जाने के बाद शीशपाल ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। लूटपाट की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed