फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in dehradun

लुटेरों ने दी ऐसी धमकी कि घर मालिक ने दे दिए लाखों

Mon, 07 Jul 2014 08:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Jul 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
loot in dehradun

राजधानी देहरादून में बीस दिन से चल रही चोरों की लुकाछिपी के बीच रविवार रात बदमाशों ने परवल गांव में दो परिवारों को बंधक बनाकर कई लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।

विज्ञापन


हथियारों से लैस बदमाशों ने किसी से मारपीट तो नहीं की, लेकिन लगातार सीने में गोली उतारने की धमकी देते रहे। दहशतजदा परिजनों ने अपने हाथों ने नकदी और जेवरात बदमाशों को थमा दिए।
विज्ञापन


सूचना एसएसपी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। सहसपुर थाने की सीमा से सटे पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के परवल गांव में खेतों के बीच कई परिवारों ने मकान बना रखे हैं। इनमें किसान खेमचंद जोशी और सेलाकुई की फैक्ट्री में अकाउंटेंट नवीन शर्मा के मकान आसपास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 लोगों को कमरे में किया बंद

loot in dehradun

रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे चार बदमाश सड़क पर लगी लाइट बुझाकर खेमचंद जोशी के घर पहुंचे। जोशी के बाहर सो रहे बेटे प्यारेराम और भतीजे रोहित को तमंचे दिखाकर बदमाशों ने अपने कब्जे में कर लिया।

बाहर बंधी गाय चिल्लाई तो जोशी की पत्नी फूल्लो बाहर निकलीं। बदमाशों को देख उनकी चीख निकल गई। इतने में सभी परिजन जाग गए।

तमंचे से डराते हुए बदमाश प्यारे राम और रोहित को अंदर ले आए। बदमाशों के धमकाने पर परिवार ने घर में रखे 13 हजार रुपये और सोने के जेवर उन्हें थमा दिए।

बदमाश कमरे में बच्चों समेत 11 लोगों को बंद कर खेमचंद जोशी को खींच ले गए। जोशी के बुलाने पर नवीन शर्मा जैसे ही बाहर निकले, बदमाशों ने दबोच लिया। नवीन और पत्नी नम्रता को तमंचे के बल पर अंदर ले गए।

कुंडी लगाने के बाद भाग निकले

loot in dehradun

जहां खौफजदा दंपति ने बिना विरोध घर में रखे 7 हजार नकद, सोने का हार, बाली, टीका, झुमके, मंगलसूत्र आदि हाथ में रख गए। सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट पड़ते ही बदमाश जोशी और नवीन के परिवार को कमरे में बंद कर कुंडी लगाने के बाद भाग निकले।

करीब पौन घंटे बाद नवीन ने दरवाजा पीटकर बराबर में सो रही बहन सरिता को जगाया, उसने बाहर से कुंडी खोली।

सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। पीड़ितों से गहराई से पूछताछ के बाद पुलिस ने आस-पास का भी जायजा लिया।

सर्विलांस का डर, छोड़ गए लैपटॉप-मोबाइल

loot in dehradun

बदमाश पुलिस सर्विलांस के फंडे से वाकिफ थे, शायद इसीलिए लूटपाट के दौरान उन्होंने मोबाइल लूटने का रिस्क नहीं लिया। उन्होंने नवीन के मोबाइल की बैटरी, सिम निकाल अलग रख दिया और लैपटॉप भी जाते वक्त बिस्तर पर फेंक गए।

नकाबपोश था एक बदमाश
चार बदमाशों में एक ही चेहरा छिपाए था। दोनों घरों में उसी ने नकदी-जेवरात कब्जे में ली। वह बराबर गोली मारने की धमकी देता रहा। उसकी उम्र करीब 35-38 रही होगी। संभावना है कि वह आसपास का हो सकता है,पहचान छुपाने को उसने चेहरा ढका था।

नहीं खुलवा सके दूसरा कमरा
अकाउंटेंट नवीन शर्मा की बहन सरिता बराबर के कमरे में सोती है। शर्मा के कमरे में लूटपाट के बाद बदमाश दूसरा कमरा खुलवाना चाहते थे, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

लोकल गैंग मान रही है पुलिस
वारदात में पुलिस लोकल गैंग का हाथ मान रही है। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि बदमाशों की बोल-चाल से लगता है कि वे आसपास के हैं। एसओजी टीम के अलावा सहसपुर और पटेलनगर पुलिस को टोह में लगाया है। जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed