फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapped girl found in chandigarh

देहरादून से 'किडनैप' हुई लड़की चंडीगढ़ में मिली

Fri, 23 Aug 2013 11:24 PM IST
अमर उलाजा, गौरव नौड़ियाल, देहरादून
अमर उलाजा, गौरव नौड़ियाल, देहरादून Updated Fri, 23 Aug 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
kidnapped girl found in chandigarh

नगर निगम पार्षद की रायपुर क्षेत्र से ‘अपहृत’ बेटी को पुलिस ने आईएसबीटी से बरामद कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, दोनों ने चंडीगढ़ में शादी करने की बात पुलिस से कही है।

विज्ञापन


एसपी देहात ममता बोहरा ने बताया कि बुधवार को नगर निगम की एक महिला पार्षद ने अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा रायपुर थाने में दर्ज कराया था।

युवती संग फरार
मामले में छह युवक नामजद थे। पुलिस ने पांच युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। छठा आरोपित मनोज युवती संग फरार था। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मनोज को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ युवती भी थी।

मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश
पुलिस ने दोनों को मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जहां युवती के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए गए। युवती ने बताया कि वह मनोज से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से मंगलवार रात घर से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि दोनों घर से भागकर हरिद्वार पहुंचे और फिर चंडीगढ़ में मंदिर में शादी कर ली। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए मनोज के साथ ही रहने या नारी निकेतन भेजने को कहा।

अर्जी दाखिल
उधर, युवती के पिता ने भी कोर्ट में युवती को अपने साथ ले जाने के लिए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन युवती ने पिता से खतरा बताया। कोर्ट ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया। मनोज को जेल भेज दिया गया।


पुलिस ने युवती को शुक्रवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर आईएसबीटी से गिरफ्तार किया। युवती को मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश कर बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। पुलिस युवती की उम्र को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
-ममता बोहरा, एसपी देहात

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed