फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi molestation case.

JP जोशी यौन शोषण प्रकरण में आरोपी युवती की जमानत

Fri, 22 Jan 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jan 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
jp joshi molestation case.

बहुचर्चित अपर सचिव जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती और संजय बैनर्जी की अपर जिला जज प्रथम हरीश कुमार गोयल की अदालत ने बृहस्पतिवार को जमानत याचिका मंजूर कर दी। दोनो आरोपी पिछले दो साल से न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

विज्ञापन


यौन शोषण प्रकरण में बसंत विहार पुलिस ने अपर सचिव जेपी जोशी की शिकायत पर युवती और पत्रकार संजय बैनर्जी सहित कई लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और षडयंत्र सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट से इस मामले में संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया, शाहिनी मेक खान, अमित गर्ग को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


वही बृहस्पतिवार को एडीजे प्रथम की अदालत ने युवती और संजय बैनर्जी की जमानत याचिका मंजूर कर दी। युवती और पत्रकार संजय बैनर्जी के अधिवक्ता मयंक प्रसाद पांडे ने अदालत को कहा कि दोनों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। अपराध मजिस्ट्रेट ट्रायल है, आरोप लगने के दो महीने में विचारण समाप्त नहीं होता तो अदालत अभियुक्तों को जमानत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि पूर्व में ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती ने अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ नौकरी व जमीन दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली में जीओ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पूर्व में यहां से खारिज हो चुकी याचिका
आरोपी संजय बैनर्जी की पूर्व में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से भी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब एडीजे प्रथम की अदालत से उन्हें जमानत मिली।

युवती ने नाटकीय अंदाज में किया था सरेंडर

वर्ष 2013 में इस प्रकरण में आरोपी युवती ने नाटकीय अंदाज में कोर्ट में सरेंडर किया था। वकील का काला कोट पहने युवती कोर्ट में कुछ वकीलों के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रिंकी साहनी की अदालत में पहुंची थी।


कोर्ट में पहुंचते ही उसने कोट निकाला और इससे पहले की कोई कुछ समझता उसने सफेद रंग की चुन्नी से अपना चेहरा ढक लिया था। कोर्ट कर्मचारी ने टोका कि ये कौन है। तब पता चला कि ये पीड़िता और ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed