फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ips brother murder

कस्टडी में चोर ने किया IPS अधिकारी के भाई का खून

Thu, 29 May 2014 09:47 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 29 May 2014 09:47 AM IST
ips brother murder

एक चोर ने कस्टडी में आईपीएस अधिकारी के भाई को सरिया घोंप कर मार डाला। घटना बुधवार तड़के की है।



हल्द्वानी की मुखानी पुलिस चौकी में चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक कांस्टेबल आईपीएस अधिकारी विमला गुंज्याल का भाई था।

विमला गुंज्याल इंडियन रिजर्व बटालियन सेलाकुंई में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। वह पौड़ी एसपी के पद भी कार्य कर चुकी हैं।

चौकी की निगरानी ड्यूटी पर तैनात था कांस्टेबल

ips brother murder

हल्‍द्वानी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में राजेंद्र कुमार आर्या को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया था।

चोर को लेकर रात में चौकी प्रभारी ने दबिश दे रहे ‌‌थे। उस वक्त चौकी की निगरानी ड्यूटी पर कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह गौत तैनात था।

देर रात लगभग तीन बजे मौका पाकर चोर ने सिपाही के सीने में सरिया घोंप दिया।

डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया

ips brother murder

घायल सिपाही को साईं अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

उधर, हत्या कर भाग रहे चोर को पुलिस ने धर दबोचा।

मारा गया सिपाही पिथौरागढ़ जिले के ग्राम सिर्दांग (सिखी चौदास) का रहने वाला था। गिरफ्तार चोर राजेंद्र कुमार नरायणनगर (कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी) का रहने वाला है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed