{"_id":"45e3318cd9b3e408bcfc4ca28c805b81","slug":"hukka-bar-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बार की 'मस्ती', पुलिस ने पकड़ा, घरवालों ने धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बार की 'मस्ती', पुलिस ने पकड़ा, घरवालों ने धमकाया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पुलिस ने बल्लूपुर रोड स्थित एक घर में चल रहे रेस्टोरेंट बार में छापा मारकर 25 युवक-युवतियों को शराब पीते पकड़ा है।
विज्ञापन
इनमें अधिकतर छात्र-छात्राएं शामिल हैं। रेस्टोरेंट को सीज कर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवक-युवतियों को चेतावनी देकर उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
हुक्का बार सीज कर दिया
पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि अलकापुरी में आकाश नाम का युवक घर में बार और रेस्टोरेंट चला रहा है। पहले आकाश क्षेत्र में हुक्का बार चलाता था जिसे सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीओ सिटी एचसी सती के नेतृत्व में पुलिस ने आकाश के घर में चल रहे रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वहां युवक-युवतियां शराब के नशे में नाचते-गाते मिले।
पुलिस के पहुंचते ही युवक वहां से भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। परिजनों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में वे नशा करते पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।