फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   haridwar doctor anil kumar tomar murder disclose

बेटी से संबंध के शक में रिटायर्ड सिपाही ने की डॉक्टर की हत्या

Wed, 15 Jun 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
haridwar doctor anil kumar tomar murder disclose
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी राजीव स्वरूप - फोटो : अमरउजाला

बेटी से संबंध के शक में एक रिटायर्ड सिपाही जनमेद ने डॉक्टर की गला दबाकर हत्या कर दी। हरिद्वार पुलिस ने 31 मई को सामने आए डॉक्टर अनिल तोमर हत्याकांड का खुलासा बुधवार को किया।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार पुलिस ने डॉ. अनिल तोमर हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी रिटा. सिपाही जनमेद, पुत्री और नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी ने डॉक्टर अनिल तोमर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के बताया कि रिटायर्ड सिपाही जनमेद भदौरिया की बेटी दुर्गेश का रिश्ता छह साल पहले डॉक्टर अनिल तोमर के साथ तय हुआ था। किसी कारण से रिश्ता टूटने के बावजूद दोनों के मिलना जुलना जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रात करीब पौने दो बजे भी डॉक्टर रिटायर्ड सिपाही की बेटी से मिलने आया था, घर के बाहर खड़ा मिलने पर रिटायर्ड सिपाही और डॉक्टर के बीच झगड़ा हुआ।

रिटायर्ड सिपाही ने नौकर रविपाल के साथ मिलकर डॉक्टर की गला दबाकर हत्या कर, इसके बाद बेटी दुर्गेश के साथ मिलकर सुबूत मिटाने के लिए डॉक्‍टर को कार सहित बहादराबाद ले जा कर आग लगा दी।

मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है मृतक का परिवार

haridwar doctor anil kumar tomar murder disclose
सफारी में मिली डॉक्टर की जली लाश - फोटो : अमर उजाला

विगत 31 मई को हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटी गंगनहर पटरी पर डॉ. अनिल कुमार तोमर (28) अपनी टाटा सफारी स्ट्रोम कार में पूरी तरह से जले हुए मिले। कार भी पूरी तरह से जल चुकी थी। वे ज्वालापुर के शंकर आश्रम तिराहे के पास सेराजेम नाम से फिजियोथैरेपी सेंटर चलाते थे।

हाई प्रोफाइल वारदात की गुत्थी सुलझाने में बहादराबाद पुलिस एसओजी जुटी हुई थी। पूरी जल चुकी सफेद रंग की टाटा सफारी स्ट्रोम कार के अंदर का दृश्य देखकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट में एक पुरुष का जला हुआ कंकाल था। केवल हड्डियां ही बची थी और खोपड़ी दिखाई दे रही थी। हाथ पर एक कड़ा था।

सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सदर जेपी जुयाल भी मौके पर पहुंचे थे। बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवॉयड भी बुलाया गया था।

पुलिस पता ही लगवा रही थी कि बहादराबाद थाने पहुंचे रघुनाथ रेजीडेंसी अपार्टमेंट के रहने वाले डॉक्टर अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उनका भाई अनिल तोमर सोमवार शाम से लापता है। पुलिस डॉक्टर अरुण कुमार को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। अरुण ने कार में मिले अवशेष में फंसे कड़े को देखकर पहचान अपने बडे़ भाई डॉ. अनिल कुमार तोमर के रुप में की।

बताया कि उसका भाई सोमवार से लापता था और उसका शंकर आश्रम तिराहे के पास फिजियोथैरेपी सेंटर हैं। मृतक का परिवार मूल रुप से मध्यप्रदेश के गांव बाबरी थाना सिदोनिया जिला मुरैना के रहने वाला है।

करीब छह सात साल पूर्व वे यहां आकर बस गए थे और जबकि छोटा भाई डेढ़ वर्ष पूर्व ही आया था। छोटे भाई ने रुड़की में भी फिजियोथैरेपी सेंटर खोला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed